Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » छत्तीसगढ़ » रायपुर-दुर्ग रेलखंड पर तेजी से बिछ रहा 273 किमी लंबा सुरक्षा कवच: 166 किमी ट्रैक पर फेंसिंग पूरी, 130 km/h की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें

रायपुर-दुर्ग रेलखंड पर तेजी से बिछ रहा 273 किमी लंबा सुरक्षा कवच: 166 किमी ट्रैक पर फेंसिंग पूरी, 130 km/h की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें

Share:

रायपुर 31 अगस्त  Track Safety Fencing : छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के सुचारू संचालन को लेकर रायपुर रेल मंडल ने एक बड़ा कदम उठाया है। बिलासपुर-दुर्ग रेल सेक्शन के बीच पटरियों के दोनों ओर सुरक्षा घेरा (सेफ्टी फेंसिंग) लगाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। इस पूरी योजना का मुख्य उद्देश्य रेलवे ट्रैक पर होने वाले अनधिकृत प्रवेश को रोकना और ट्रेन हादसों पर पूरी तरह लगाम लगाना है।

166 किलोमीटर का काम पूरा, बनेगा सुरक्षित कॉरिडोर

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बिलासपुर-दुर्ग रेल सेक्शन के बीच कुल 273 किलोमीटर क्षेत्र में फेंसिंग का प्रावधान किया गया है। इसमें से 165.9 किलोमीटर (लगभग 166 किमी) का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस फेंसिंग से पटरियों के दोनों तरफ एक नियंत्रित और सुरक्षित कॉरिडोर तैयार हो रहा है, जिससे भविष्य में हाई-स्पीड ट्रेनों के संचालन को सीधी मदद मिलेगी।

मवेशियों और हादसों पर लगेगी लगाम

ट्रैक पर फेंसिंग लगने से अनाधिकृत रूप से लोगों की आवाजाही बंद होगी, वहीं मवेशियों और जंगली जानवरों के अचानक पटरियों पर आ जाने की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगेगी। इससे रेलवे संपत्ति के नुकसान को बचाया जा सकेगा और ट्रेनों का अनावश्यक स्टॉपेज या लेट-लतीफी खत्म होगी।

130 किमी/घंटे की रफ्तार के लिए बेहद जरूरी

भविष्य में इस रूट पर यात्री ट्रेनों को 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने की योजना है। इस उच्च गति पर किसी भी दुर्घटना की संभावना को शून्य करने के लिए सेफ्टी फेंसिंग अनिवार्य शर्त है।

“यात्रियों की सुरक्षा और सुगम रेल परिचालन रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा घेरा तैयार होने से न केवल हादसों पर लगाम लगेगी, बल्कि ट्रेनों के समय पालन और हाई-स्पीड संचालन के प्रोजेक्ट्स को भी बल मिलेगा।”शेख शमी उर रहमान, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, रेलवे

📍

Leave a Comment

latest news