Latest News
CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़! लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प, मंत्री लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: छत्तीसगढ़ में प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, सीएम साय ने दिए सर्वे के निर्देश
Home » रायपुर » सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: सितंबर में आ रहे लगातार 3-3 दिन के दो ‘लॉन्ग वीकेंड’, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: सितंबर में आ रहे लगातार 3-3 दिन के दो ‘लॉन्ग वीकेंड’, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Share:

रायपुर 31 अगस्त  CG Government Holidays: छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए सितंबर 2026 छुट्टियों के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है। इस महीने दो बार ऐसे मौके आ रहे हैं, जब कर्मचारियों को शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टियों के साथ त्योहार का अवकाश मिलाकर लगातार 3-3 दिन का लंबा ‘लॉन्ग वीकेंड’ मिलेगा। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।

महीने की शुरुआत ही जन्माष्टमी के लंबे ब्रेक के साथ होगी, जबकि मध्य में हरितालिका तीज पर दूसरा तीन दिवसीय अवकाश मिलेगा। (आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज) इसके अलावा सितंबर में 9 ऐच्छिक अवकाश (Optional Holidays) भी शामिल हैं, जिनका लाभ विभागीय नियमानुसार लिया जा सकता है।

3 दिन के दो बड़े ‘लॉन्ग वीकेंड’

1. जन्माष्टमी ब्रेक (4 से 6 सितंबर)

  • 4 सितंबर (शुक्रवार): श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (सार्वजनिक अवकाश)

  • 5 सितंबर (शनिवार): साप्ताहिक अवकाश

  • 6 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

2. हरितालिका तीज ब्रेक (12 से 14 सितंबर)

  • 12 सितंबर (शनिवार): साप्ताहिक अवकाश

  • 13 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

  • 14 सितंबर (सोमवार): हरितालिका तीज (सार्वजनिक अवकाश)

सार्वजनिक और ऐच्छिक अवकाश की सूची

📌 सार्वजनिक अवकाश (Public Holidays)

  • 04 सितंबर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

  • 14 सितंबर: हरितालिका (तीज)

मुख्य ऐच्छिक अवकाश (Optional Holidays)

  • 02 सितंबर: हरछठ

  • 10 सितंबर: पोला

  • 14 सितंबर: गणेश चतुर्थी

  • 17 सितंबर: विश्वकर्मा जयंती

  • 18 सितंबर: नवाखाई

  • 22 सितंबर: ढोल ग्यारस

  • 25 सितंबर: अनंत चतुर्दशी

 सितंबर 2026: साप्ताहिक छुट्टियां (Weekly Offs)

  • शनिवार: 5, 12, 19 और 26 सितंबर

  • रविवार: 6, 13, 20 और 27 सितंबर

(नोट: ऐच्छिक या स्थानीय अवकाश का लाभ उठाने से पूर्व अपने विभाग द्वारा जारी आधिकारिक कैलेंडर एवं आदेश की पुष्टि अवश्य कर लें।)

latest news