Latest News
लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प, मंत्री लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: छत्तीसगढ़ में प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, सीएम साय ने दिए सर्वे के निर्देश छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे के बाद सियासी घमासान: सुधांशु त्रिवेदी बोले— ‘जंगल से नक्सलवाद गया, पर दिल्ली में ‘दिमागी नक्सल’ बाकी’ रात को सोते समय पैरों के तलवों में जलन क्यों होती है? जानिए कारण, राहत के उपाय और कब लें डॉक्टर की सलाह छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 53 CMO और 24 इंजीनियरों का तबादला, बाँकीमोगरा में प्रहलाद पांडेय नए मुख्य नगर पालिका अधिकारी लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ! कोसाबाड़ी से घंटाघर तक निकली भाजपा की विशाल पदयात्रा
Home » कोरबा » लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प, मंत्री लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प, मंत्री लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

Share:

– दर्री की साडा कॉलोनी में आयोजित हुआ गरिमामय कार्यक्रम, वक्ताओं ने सरदार पटेल के जीवन दर्शन पर डाला प्रकाश– छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री बोले- रियासतों का एकीकरण कर उन्होंने गढ़ी अखंड भारत की नींव

कोरबा 31/10/2026। भारत रत्न, देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं पूर्व गृहमंत्री ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कोरबा के दर्री स्थित साडा कॉलोनी में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साडा कॉलोनी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही राष्ट्र की एकता, अखंडता और समरसता को बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

अखंड भारत के निर्माण में सरदार पटेल का योगदान ऐतिहासिक: लखन लाल देवांगन

कार्यक्रम को मुख्य रूप से संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, दृढ़ इच्छाशक्ति और अदम्य साहस का बेजोड़ उदाहरण है। स्वतंत्रता के पश्चात देश की सैकड़ों रियासतों का विलीनीकरण कर उन्होंने जिस ‘अखंड भारत’ का निर्माण किया, वह इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। उनका जीवन और विचार आने वाली हर पीढ़ी को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ राष्ट्रीय एकता का प्रतीक: गोपाल मोदी

भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल न केवल स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे, बल्कि आधुनिक भारत के महान शिल्पकार भी थे। उनका दृढ़ नेतृत्व, अद्भुत संगठन क्षमता और राष्ट्र के प्रति असीम समर्पण हम सभी के लिए मार्गदर्शक है। गुजरात में स्थित उनकी विश्वप्रसिद्ध प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ आज पूरी दुनिया में हमारी राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दे रही है। उनकी जयंती हमें सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने और राष्ट्र की मजबूती के लिए कार्य करने का संदेश देती है।

गणमान्यजनों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, रायपुर सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन, जिला उपाध्यक्ष लकी नंदा, प्रफुल्ल तिवारी, जिला मंत्री सतीश झा, जिला मीडिया सह प्रभारी शैलेंद्र यादव, संजय राठौर, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, पार्षदगण अजय चंद्रा, लक्ष्मण श्रीवास, जनक सिंह राजपूत, मुकुंद कंवर, राधा बाई महंत, दर्री मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, कोरबा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, संजय कुर्वंशी, होमलाल भरिया, अंजय अग्रवाल, किशोर साहू, मनोज वर्मा, ज्योति वैष्णव एवं सुनीत पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।