रायपुर, 31अक्टूबर: चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल प्रभाव से फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और पात्र किसानों को समय पर सहायता राशि उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए हैं।
Advt

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि प्रशासन को पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ काम करना चाहिए ताकि अन्नदाताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। आर.बी.सी. 6-4 के प्रावधानों और निर्धारित मानदंडों के तहत नुकसान का आकलन कर राहत राशि का वितरण बिना किसी अनावश्यक विलंब के सुनिश्चित किया जाए। सरकार ने यह दोहराया है कि किसानों के हितों की रक्षा करना और उन्हें हरसंभव संबल प्रदान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है
📍




