रायपुर 9 सितंबर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (CG PCC) के अनुसूचित जाति (SC) विभाग में संगठनात्मक मजबूती को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की मंजूरी के बाद SC विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने नियुक्ति का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, वरिष्ठ नेता चतूरी डिगरीलाल नंद और अशोक राजवाल को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के SC विभाग का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी संगठन ने दोनों नवनियुक्त नेताओं को बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी है।
संगठन विस्तार और मजबूती पर फोकस इस नियुक्ति को प्रदेश स्तर पर कांग्रेस के SC विभाग को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के कदम के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि दोनों कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति से राज्य में अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और विभागीय गतिविधियों में तेजी लाने में मदद मिलेगी।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अब दोनों नेताओं के कंधों पर प्रदेश भर में पार्टी संगठन का विस्तार करने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की अहम चुनौती होगी।
#







