Latest News
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी!
Home » छत्तीसगढ़ » सरगुजा एकलव्य आश्रम मामला: सीएम विष्णु देव साय सख्त, कलेक्टर को फोन कर जांच और कार्रवाई के दिए निर्देश

सरगुजा एकलव्य आश्रम मामला: सीएम विष्णु देव साय सख्त, कलेक्टर को फोन कर जांच और कार्रवाई के दिए निर्देश

Share:

छात्राओं के पैदल निकलने पर जताई कड़ी नाराजगी, व्यवस्था तत्काल सुधारने के हुक्म

रायपुर (9 सितंबर 2026 Eklavya School ): सरगुजा जिले के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं के अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्टोरेट की ओर पैदल मार्च करने की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कड़ा रुख अपनाया है। खबर मिलते ही मुख्यमंत्री ने सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत से फोन पर सीधी बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली और लंबे समय से बनी अव्यवस्थाओं पर गंभीर नाराजगी जताई।

मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि मूलभूत सुविधाओं के लिए बच्चियों को सड़कों पर पैदल चलना पड़े, यह स्थिति कतई स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कलेक्टर को इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सीएम विष्णु देव साय के मुख्य निर्देश:

  • जांच एवं कार्रवाई: अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

  • त्वरित समाधान: विद्यालय में बिजली supply, शिक्षकों की कमी, नियमित पढ़ाई, मेस (भोजन) और साफ-सफाई जैसी बुनियादी समस्याओं को तुरंत दुरुस्त किया जाए।

  • स्थानीय स्तर पर सुनवाई: एक ऐसी प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए जिससे छात्राओं की समस्याओं का समाधान विद्यालय व छात्रावास स्तर पर ही समयबद्ध तरीके से हो सके।

  • सतत निरीक्षण: आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों का प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नियमित तौर पर दौरा और समीक्षा सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार आदिवासी अंचलों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

latest news