Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: नगरीय प्रशासन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, 11 अधिकारियों-कर्मचारियों का स्थानांतरण व पदस्थापना आदेश जारी

छत्तीसगढ़: नगरीय प्रशासन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, 11 अधिकारियों-कर्मचारियों का स्थानांतरण व पदस्थापना आदेश जारी

Share:

नवा रायपुर, 31 अगस्त 2026 Transfer Order  : छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग (मंत्रालय, महानदी भवन) ने प्रशासनिक दृष्टि से व्यापक फेरबदल करते हुए 11 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण और प्रतिनियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

यह आदेश छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 एवं छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम 1961 के प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

प्रमुख तबादले एवं नवीन पदस्थापना:

  1. श्री विनय कुमार मिश्रा: अपर आयुक्त (न.पा.नि. कोरबी) से संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय कार्यालय, बिलासपुर

  2. श्री ज्ञानपुंज कुलमित्र: मु.न.पा.अ. (न.पा.प. सारंगढ़) से मु.न.पा.अ. (न.प. पथरिया)

  3. सुश्री अनुराधा राजमणि: मु.न.पा.अ. (न.प. पथरिया) से मु.न.पा.अ. (न.प. लैलूंगा)

  4. श्री सूरज सिदार: मु.न.पा.अ. (न.पं. बसना) से मु.ग.पा.अ. (न.पा.प. सारंगढ़)

  5. श्री राजेन्द्र पात्रे: मु.न.पा.अ. (न.पं. झगराखण्ड) से मु.न.पा.अ. (न.पं. बसना)

  6. श्रीमती किरण पटेल: मु.न.पा.अ. (न.पं. बमहनीडीह) से मु.न.पा.अ. (न.पं. झगराखण्ड)

  7. श्री मनीष ठाकुर: न.पा.प. बोदरी से प्र.मु.न.पा.अ. (न.पं. मारो)

  8. श्री सौरभ तिवारी: सहा. ग्रेड-2 (कार्या. संयुक्त संचालक, बिलासपुर) से प्र.मु.न.पा.अ. (न.प. भैरमगढ़)

  9. श्री अमृत नागेश: प्र.मु.न.पा.अ. (न.प. भैरमगढ़) से स.रा.नि. (न.प. भैरमगढ़) [मूल पद पर वापस]।

  10. श्री विवेक कुमार साहू: प्र.स्वा.अ. (न.पा.नि. धमतरी) से स्व.पर्य. (न.पा.नि. भिलाई)

  11. श्री दीपक कुमार सलामे: संचालनालय, नगरीय प्रशासन (नवा रायपुर) से न.पं. अंबागढ़ चौकी

7 दिनों में कार्यभार ग्रहण करने का कड़ा निर्देश

जारी आदेश में स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारी/कर्मचारी 07 दिवस के भीतर अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर विभाग को सूचित करेंगे। समयावधि में पदभार ग्रहण न करने की स्थिति में वर्तमान स्थान से वेतन आहरित नहीं होगा। यदि नियम विरुद्ध वेतन आहरित किया गया तो नियंत्रण अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

देखें आदेश

Leave a Comment

latest news