Latest News
CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़! लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प, मंत्री लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: छत्तीसगढ़ में प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, सीएम साय ने दिए सर्वे के निर्देश
Home » राजनीति » IAS की नौकरी छोड़ी, 5 दिन में BJP में शामिल और मिला टिकट: नगांव उपचुनाव के लिए देबाशीष शर्मा मैदान में

IAS की नौकरी छोड़ी, 5 दिन में BJP में शामिल और मिला टिकट: नगांव उपचुनाव के लिए देबाशीष शर्मा मैदान में

Share:

नई दिल्ली 12 सितंबर Assam Politics :    भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने असम की नगांव लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पूर्व IAS अधिकारी देबाशीष शर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। नगांव सीट पर 6 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 9 अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी।

देबाशीष शर्मा की उम्मीदवारी इसलिए चर्चा में है क्योंकि उन्होंने हाल ही में 3 सितंबर को अपनी प्रशासनिक सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ली थी। इससे ठीक पहले वे नगांव के ही जिला आयुक्त (DC) के पद पर तैनात थे। 8 सितंबर को वे आधिकारिक तौर पर बीजेपी में शामिल हुए और पार्टी में आने के महज दो दिनों के भीतर ही उन्हें लोकसभा उपचुनाव का टिकट दे दिया गया।

यह सीट कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। बोरदोलोई ने 2024 के आम चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर यहाँ से जीत दर्ज की थी, लेकिन बाद में वे बीजेपी में शामिल हो गए और दिसपुर से विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बन गए।

वहीं, देबाशीष शर्मा के चुनावी मैदान में उतरने से पहले राजनीति भी शुरू हो गई है। पिछले सप्ताह कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन ने असम के मुख्य चुनाव अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराकर नगांव के जिला आयुक्त के तौर पर शर्मा के कार्यकाल में लिए गए फैसलों की समीक्षा और उन पर कार्रवाई की मांग की है।

प्रशासनिक अनुभव और उपलब्धियां

  • शिक्षा: अंग्रेजी साहित्य में स्नातक (Graduation) और जनसंपर्क (Public Relations) में स्नातकोत्तर (Post Graduation)।

  • सेवा की शुरुआत: वर्ष 1992 में असम सिविल सेवा (ACS) से करियर की शुरुआत, पहली पोस्टिंग बारपेटा में।

  • प्रमुख पद: असम के पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल एस.के. सिन्हा के विशेष अधिकारी, मुंबई स्थित असम भवन के डिप्टी रेजिडेंट कमिश्नर, गुवाहाटी नगर निगम (GMC) कमिश्नर, मोरीगांव तथा नगांव के जिला आयुक्त।

  • सामाजिक कार्य: कैंसर केयर संस्था ‘दीपशिखा’ के संस्थापक अध्यक्ष और ट्रस्टी।

latest news