कोरबा 14 सितंबर : आगामी गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस ने जिले भर में विशेष अभियान छेड़ दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के तहत पुलिस ने असामाजिक तत्वों, पुराने बदमाशों और लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है।

अभियान के पहले ही दिन कोरबा पुलिस ने त्वरित और कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 105 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कदम उठाए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से आपराधिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।
कार्रवाई का पूरा ब्योरा:
-
50 गिरफ्तारी वारंट तामील: 50 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
-
10 स्थायी वारंट निष्पादित: लंबे समय से चकमा दे रहे 10 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया गया।
-
43 लंबित मामलों में कार्रवाई: विभिन्न लंबित अपराधों में शामिल 43 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
-
02 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई: शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 2 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कदम उठाए गए।
कोरबा पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि गणेशोत्सव के दौरान जिले की शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। त्योहार के दौरान विघ्न डालने वाले या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस की अपील: कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे गणेश उत्सव को शांति और सौहार्द के साथ मनाएं तथा जिले में शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।







