Latest News

वेदांता पावर प्लांट हादसा: मौतों का आंकड़ा 23 पहुंचा, इलाज के दौरान तीन की मौत

  सक्ती/रायपुर , 18 अप्रैल । वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए बॉयलर ब्लास्ट में मरने वाले श्रमिकों की संख्या 23 पहुंच गई है, वहीं घायल श्रमिकों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। बीते 12 घंटे के दौरान मृत श्रमिकों का आंकड़ा 20 से 23 पहुंच गया है. मरने वाले तीन श्रमिकों में … Read more

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सक्ती हादसे में मृतकों के परिजन को 5 – 5 लाख और घायलों को 50 – 50 हजार रुपए सहायता राशि की घोषणा*

  कमिश्नर बिलासपुर को जांच के दिए आदेश रायपुर, 14 अप्रैल 2026/ सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुई दुर्घटना को लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक बताते हुए हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों के … Read more

कोरबा: रिटायर्ड एएसआई के सूने मकान में दोबारा बड़ी चोरी, सीसीटीवी का डीवीआर भी ले उड़े चोर

कोरबा 8 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सिविल लाइन थाना अंतर्गत सीएसईबी कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड एएसआई गलेटबिन कुमार के घर को चोरों ने एक बार फिर निशाना बनाया है। विडंबना यह है कि यह चोरी तब हुई जब पूरा परिवार बेटे की शादी … Read more

शिक्षा के मंदिर में ‘खूनी’ तांडव: रसोइए के नशे और लापरवाही ने मासूम को पहुँचाया अस्पताल

कोरबा (कटघोरा):  कोरबा जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरी व्यवस्था को झकझोर कर रख दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कटघोरा क्षेत्र के छुरी स्थित प्री-मैट्रिक आदिवासी छात्रावास में एक रसोइए ने नशे की हालत में छठी कक्षा के छात्र पर टंगिया (कुल्हाड़ी) से हमला कर दिया। इस घटना ने न केवल छात्रावासों में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं, बल्कि प्रशासनिक निगरानी की पोल भी खोल दी है।

घटना का विवरण: जब रक्षक ही बना भक्षक

घटना के वक्त छात्रावास अधीक्षक अपनी ड्यूटी से नदारद थे, जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी केसर दुबे (जो रसोइया और चपरासी दोनों का काम संभालता है) ने शराब के नशे में मासूम पुष्पेंद्र कंवर पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी का वार छात्र की आंख के ठीक ऊपर लगा। गनीमत रही कि समय रहते छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

व्यवस्था की खामियाँ और संगीन आरोप

यह कोई इकलौती घटना नहीं है। स्थानीय सूत्रों और छात्रावास के बच्चों से मिल रही जानकारी के अनुसार, आरोपी केसर दुबे अक्सर बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करता था। उस पर निम्नलिखित गंभीर आरोप लगे हैं:

  • अवैध वसूली: बच्चों से डरा-धमकाकर पैसे वसूलना।

  • नियमित मारपीट: छोटी-छोटी बातों पर मासूमों को प्रताड़ित करना।

  • अधीक्षक की लापरवाही: अधीक्षक की अनुपस्थिति ने आरोपी के हौसले बुलंद कर दिए थे।

“छात्रावास जैसे सुरक्षित स्थानों पर धारदार हथियार का सुलभ होना और एक कर्मचारी का नशे में धुत रहना, प्रबंधन की घोर लापरवाही को दर्शाता है।”

प्रशासनिक कार्रवाई और आक्रोश

घटना के बाद कटघोरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में भारी रोष है। उनकी मांग है कि केवल प्रतिबंधात्मक धाराओं में खानापूर्ति न की जाए, बल्कि आरोपी पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो और उसे तत्काल सेवा से बर्खास्त किया जाए।

साथ ही, ट्राइबल विभाग (आदिम जाति कल्याण विभाग) से मांग की गई है कि जिले के सभी छात्रावासों की सुरक्षा व्यवस्था का ऑडिट किया जाए ताकि भविष्य में किसी और ‘पुष्पेंद्र’ को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।

यह घटना हमें याद दिलाती है कि नियम और निर्देश कागजों तक ही सीमित हैं। जब तक जमीनी स्तर पर अधिकारियों की जवाबदेही तय नहीं होगी, तब तक दूरस्थ क्षेत्रों के छात्रावासों में मासूम बच्चे इसी तरह असुरक्षित रहेंगे।

।।।

Read more

राम नवमी पर कोरबा गुजराती समाज की नई टीम घोषित: मनोज अध्यक्ष,अतुल सचिव व पीयूष बने कोषाध्यक्ष

  कोरबा: श्री गुजराती समाज, कोरबा की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन कर दिया गया है। राम नवमी के पावन अवसर पर आयोजित बैठक में  मनोज शर्मा को सर्वसम्मति से आगामी दो वर्षों (2026-2028) के लिए समाज का नया अध्यक्ष चुना गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष ने अपनी पूरी टीम की घोषणा करते हुए वरिष्ठों के … Read more

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

शहीद वीर नारायण सिंह और वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमाओं का किया अनावरण बलौदाबाजार-भाटापारा, छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम ओड़ान पहुंचे, जहाँ उन्होंने गोंड समाज के पवित्र पूजा स्थल पर आयोजित ‘बड़ादेव स्थापना’ कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ बड़ादेव की पूजा-अर्चना की और … Read more

बिलासपुर में ‘नक्शा घोटाला’ महाविस्फोट: कागजों में 60 फ्लैट, जमीन पर 90; फर्जी आर्किटेक्ट के नाम पर 400 नक्शे पास

बिलासपुर | 15 मार्च, 2026 छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में शहरी विकास के नाम पर एक संगठित भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिक निगम और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (TCP) विभाग की नाक के नीचे चल रहे इस खेल में नियमों को ताक पर रखकर करोड़ों के वारे-न्यारे करने … Read more

🌶️ तीखी मिर्ची: बिजली विभाग और पुलिस ‘शॉक’ में, चोरों ने चालू ट्रांसफार्मर का कर दिया ‘पोस्टमार्टम’!

कोरबा : साहब, मान गए कोरबा के इन ‘विद्युत विशेषज्ञों’ (चोरों) को! जहाँ बिजली का बिल देखकर आम आदमी को करंट लग जाता है, वहाँ बरपाली के इन सूरमाओं ने चालू ट्रांसफार्मर के साथ ही ‘डेटिंग’ कर ली। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है, जहाँ किसान शिवांश खत्री के खेत में लगे ट्रांसफार्मर का चोरों … Read more

कोरबा: गर्मी में पेयजल संकट से निपटने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, टोल-फ्री नंबर 1916 जारी , जाने प्रभारियों के मोबाइल नंबर

कोरबा, 1 मार्च 2026: भीषण गर्मी को देखते हुए कोरबा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) ने जिला स्तर पर ‘पेयजल नियंत्रण प्रकोष्ठ’ (कंट्रोल रूम) का गठन किया है। यह प्रकोष्ठ 30 … Read more

पशु चिकित्सा अधिकारी निलंबित

रायपुर, 11 फरवरी 2026 :दुर्ग संभायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ एवं विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारी, मोहला डॉ. चन्द्रशेखर अम्बुलकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्यवाही शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने तथा बिना सूचना समीक्षा बैठकों एवं मुख्यालय से गायब रहने के कारण की गई है। निलंबन अवधि … Read more