कोरबा 13 जून ।महाराणा प्रताप नगर निवासी प्रतिष्ठित नागरिक श्री पराग तिवारी (पिता: स्वर्गीय राजकुमार तिवारी) का आज शनिवार, 13 जून 2026 को तड़के आकस्मिक निधन हो गया है। शोकाकुल परिवार में पत्नी श्रीमती अनिशा तिवारी, पुत्र ध्रुव और पुत्री देवांशी सहित भरपुरा परिवार है। वे श्री अनुराग तिवारी के भाई थे।
उनकी अंतिम यात्रा आज शनिवार, 13 जून को दोपहर 2:00 बजे उनके निज निवास (HIG 100, महाराणा प्रताप नगर, कोरबा) से पोड़ी बहार मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।








