Latest News
सूरजपुर: जंगल में मंगल कर रहे थे जुआरी, पर ‘खाकी’ की किस्मत का पत्ता ही कट गया! खून से सनी STF कॉलोनी: आरोपी महिला पुलिस हिरासत में, आरक्षक की गैर-मौजूदगी में घर को बनाया कत्लखाना : 🚩 IIT प्रोफेसर की ‘चाणक्य नीति’ अब बीजेपी के साथ: ‘आप’ के मास्टरमाइंड का बड़ा धमाका!.. छत्तीसगढ़ में क्यों मची है हलचल? कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहल: शिवाय हॉस्पिटल और CSEB में करार, अब दिल की जांच भी होगी आसान, 2D ECHO सुविधा शुरू  छत्तीसगढ़ में पेपर लीक और नकल माफियाओं की खैर नहीं: नया सख्त कानून लागू, 10 साल की जेल और ₹1 करोड़ जुर्माने का प्रावधान लोकतंत्र की जीत: पश्चिम बंगाल चुनाव में 92% ऐतिहासिक मतदान पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई खुशी
Home » Uncategorized » खून से सनी STF कॉलोनी: आरोपी महिला पुलिस हिरासत में, आरक्षक की गैर-मौजूदगी में घर को बनाया कत्लखाना

खून से सनी STF कॉलोनी: आरोपी महिला पुलिस हिरासत में, आरक्षक की गैर-मौजूदगी में घर को बनाया कत्लखाना

Share:

भिलाई (दुर्ग): छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित STF कॉलोनी शनिवार सुबह चीख-पुकार और खून के धब्बों से दहल गई। जब घर का मुखिया और STF आरक्षक ललितेश यादव रेलवे स्टेशन पर टिकट रिजर्वेशन कराने गया था, प्राप्त जानकारी के अनुसार पीछे से उसकी कथित ‘दूसरी पत्नी’ ने घर में घुसकर पूरे परिवार को खत्म करने की कोशिश की। इस खूनी खेल में आरक्षक की पत्नी और 9 साल के बेटे की जान चली गई, जबकि दो मासूम बेटियां जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं।

Advt

सोते हुए मासूम पर भी नहीं आया तरस

घटना सुबह करीब 8:00 बजे की है। आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज (25) एक दिन पहले भी घर आई थी, लेकिन तब उसे समझा-बुझाकर भेज दिया गया था। शनिवार सुबह वह पूरी तैयारी के साथ पहुंची। जैसे ही ललितेश घर से निकला, सरोजनी ने हमला बोल दिया। उसने सो रहे 9 साल के आदित्य पर चाकू से ताबड़तोड़ 14 वार किए। वहीं, बीच-बचाव करने आई ललितेश की पत्नी रीना यादव पर आरोपी ने 18 बार चाकू से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।

मां की बहादुरी और बेटियों का संघर्ष

मरते-मरते भी मां ने अपनी ममता का फर्ज निभाया। गंभीर रूप से घायल रीना ने आरोपी महिला का पैर पकड़ लिया और अपनी बेटियों को वहां से भागने को कहा। 11 साल की बेटी तानिया किसी तरह घर से बाहर निकली और पड़ोसियों को चिल्लाकर इकट्ठा किया। वहीं, दूसरी बेटी नैना (12 वर्ष) ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया, जिससे उसकी जान बच गई।

फेसबुक से शुरू हुई बर्बादी की कहानी

शुरुआती जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि आरोपी महिला सरोजनी और आरक्षक ललितेश यादव का संपर्क फेसबुक के जरिए हुआ था। चर्चा है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी और ललितेश ने ही सरोजनी को दुर्ग में किराए का मकान दिलाकर रखा था। शनिवार सुबह वह अपना सामान लेकर आरक्षक के घर रहने की जिद पर पहुंची थी, जिसके बाद यह विवाद हत्याकांड में बदल गया।

पुलिस की कार्रवाई

पड़ोसियों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी महिला को मौके पर ही दबोच लिया और उसके हाथ से खून से सना चाकू छीनकर पुलिस को सौंप दिया। सीएसपी भिलाई, सत्यप्रकाश तिवारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया:

“आरक्षक की पत्नी रीना यादव और बेटे आदित्य की इलाज के दौरान मौत हो गई है। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के समय आरक्षक घर पर मौजूद नहीं था। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।”

।।।

Leave a Comment