Latest News
CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़! लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प, मंत्री लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: छत्तीसगढ़ में प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, सीएम साय ने दिए सर्वे के निर्देश
Home » धर्म » मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

Share:

शहीद वीर नारायण सिंह और वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमाओं का किया अनावरण

बलौदाबाजार-भाटापारा, छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम ओड़ान पहुंचे, जहाँ उन्होंने गोंड समाज के पवित्र पूजा स्थल पर आयोजित ‘बड़ादेव स्थापना’ कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ बड़ादेव की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की जनता के लिए सुख, शांति एवं चहुंमुखी समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह के पारंपरिक और आध्यात्मिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर, गहरी आस्था और सामाजिक एकता को और अधिक मजबूती प्रदान करते हैं।

महान नायकों को किया नमन: इस गरिमामयी समारोह के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह और अदम्य साहस की प्रतीक वीरांगना रानी दुर्गावती की भव्य प्रतिमाओं का अनावरण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

इतिहास और स्वाभिमान का स्मरण: शहीदों को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजी हुकूमत की चूलें हिला दी थीं। 10 दिसंबर 1857 को रायपुर के जयस्तंभ चौक पर उनका सर्वोच्च बलिदान भारतीय स्वाधीनता इतिहास में प्रेरणा का एक अटूट स्रोत है। इसी प्रकार, रानी दुर्गावती के शौर्य को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने मुगल सेना के सम्मुख झुकने के बजाय रणभूमि में वीरगति को चुनकर गोंडवाना की गरिमा और मातृभूमि के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण पेश किया।

गरिमामयी उपस्थिति: इस अवसर पर जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक श्री संदीप साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा जायसवाल, उपाध्यक्ष श्री पवन साहू, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


।।।

latest news