Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » खाकी फिर दागदार: कटघोरा थाने में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप, एएसपी ने किया निलंबित

खाकी फिर दागदार: कटघोरा थाने में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप, एएसपी ने किया निलंबित

Share:

कटघोरा/कोरबा 19 जनवरी 2026| पुलिस विभाग में अनुशासन और नैतिकता को ताक पर रखने वाले एक अधिकारी पर गाज गिरी है। कटघोरा थाने में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर (SI) कोसरिया पर एक महिला ने छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है।

एएसपी ने की निलंबन की पुष्टि

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) नीतिश ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी सब-इस्पेक्टर के खिलाफ प्राप्त शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस विभाग का कहना है कि वर्दी की गरिमा से समझौता करने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

जांच के घेरे में आरोपी अधिकारी

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने विभागीय जांच शुरू कर दी है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि कानून की रक्षा करने वाले पर ही कानून तोड़ने का संगीन आरोप लगा है। फिलहाल, निलंबन की कार्रवाई के बाद मामले की विस्तृत विवेचना की जा रही है ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।

Leave a Comment

latest news