Latest News
CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़! लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प, मंत्री लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: छत्तीसगढ़ में प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, सीएम साय ने दिए सर्वे के निर्देश
Home » छत्तीसगढ़ » हृदयविदारक: कुत्तों के झपट्टे से बचने की कोशिश में गई जरहागांव थाना प्रभारी की जान, राजस्थान में सड़क हादसे के शिकार हुए नंदलाल पैकरा

हृदयविदारक: कुत्तों के झपट्टे से बचने की कोशिश में गई जरहागांव थाना प्रभारी की जान, राजस्थान में सड़क हादसे के शिकार हुए नंदलाल पैकरा

Share:

मुंगेली, छत्तीसगढ़ 19 जनवरी 2026 । छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक बेहद दर्दनाक और विचलित कर देने वाली खबर सामने आई है। निजी यात्रा पर राजस्थान गए जरहागांव थाना प्रभारी (TI) नंदलाल पैकरा की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वे सड़क किनारे कुत्तों के हमले से खुद को बचाने की कोशिश कर रहे थे और तभी एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए। इस खबर के बाद मुंगेली पुलिस महकमे समेत उनके गृहग्राम में शोक की लहर दौड़ गई है।

खाने की पोटली पर कुत्तों ने मारा झपट्टा, फिर घटा हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, TI नंदलाल पैकरा अपने साथियों के साथ राजस्थान और दिल्ली की निजी यात्रा पर थे। भरतपुर जिले के पास एक ढाबे पर रुककर वे खाना पैक करा रहे थे। बताया जा रहा है कि उनके हाथ में रोटियां थीं, जिसे देखकर वहां मौजूद आवारा कुत्तों ने उन पर झपट्टा मार दिया। कुत्तों के अचानक हुए इस हमले से बचने के प्रयास में पैकरा का संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क की ओर आ गए। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस विभाग में शोक, एसपी ने की पुष्टि

मुंगेली पुलिस अधीक्षक (SP) भोजराम पटेल ने घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी पैकरा निजी अवकाश पर थे। हादसे की सूचना मिलते ही मुंगेली पुलिस ने भरतपुर पुलिस से संपर्क साधा है। फिलहाल भरतपुर में ही शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद पार्थिव देह को उनके निवास स्थान लाया जाएगा।

एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के इस तरह असामयिक निधन से पुलिस विभाग ने एक होनहार साथी खो दिया है। पैकरा अपने मिलनसार स्वभाव और कार्यकुशलता के लिए जाने जाते थे।

latest news