Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ में आज ‘गौ सेवा संकल्प दिवस’ की धूम: 6000 केंद्रों पर 1.70 लाख छात्र देंगे गौ विज्ञान परीक्षा

छत्तीसगढ़ में आज ‘गौ सेवा संकल्प दिवस’ की धूम: 6000 केंद्रों पर 1.70 लाख छात्र देंगे गौ विज्ञान परीक्षा

Share:

रायपुर | छत्तीसगढ़ के इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा आयोजित ‘गौ विज्ञान परीक्षा’ के प्रथम चरण का आगाज आज, 19 जनवरी को दोपहर 1 बजे से होने जा रहा है। प्रदेश के सभी 33 जिलों में फैले 6000 से अधिक संस्थानों में एक साथ यह परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें 1 लाख 70 हजार से अधिक विद्यार्थी अपनी प्रतिभा और गौ-ज्ञान का परिचय देंगे। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।

मंत्रोच्चार और संकल्प के साथ होगी शुरुआत

संस्था की प्रान्त गौ उत्पाद प्रशिक्षण प्रमुख लालिमा जायसवाल ने बताया कि इस परीक्षा को ‘गौ सेवा संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। परीक्षा के दौरान न केवल विद्यार्थियों का ज्ञान परखा जाएगा, बल्कि राष्ट्र और जगत कल्याण की कामना के साथ सामूहिक रूप से सवा करोड़ ‘श्री सुरभ्ये नमः’ मंत्र का जप भी किया जाएगा। विद्यार्थियों को ‘गौ वंश से पंच परिवर्तन’ विषय पर प्रबोधन दिया जाएगा और गौ सेवा की शपथ दिलाई जाएगी।

तीन चरणों में होगी परीक्षा, लाखों के पुरस्कार

  • प्रथम चरण (19 जनवरी): प्रदेशव्यापी परीक्षा, जिससे मेधावी छात्रों का चयन होगा।

  • द्वितीय चरण (8 फरवरी): सभी 33 जिला मुख्यालयों पर चयनित छात्रों के बीच मुकाबला।

  • तृतीय चरण (अप्रैल): रायपुर में फाइनल मुकाबला, जहाँ प्रदेश स्तर के विजेताओं की घोषणा होगी।

  • पुरस्कार: राज्य स्तर पर प्रथम विजेता को ₹51,000, द्वितीय को ₹31,000 और तृतीय को ₹11,000 का नकद पुरस्कार मिलेगा। जिला और संस्था स्तर पर भी विशेष सम्मान दिए जाएंगे।

किचन गार्डन और वैज्ञानिक गौ-सेवा पर जोर

इस पहल का उद्देश्य केवल परीक्षा लेना नहीं, बल्कि सड़कों से गोवंश की घर वापसी सुनिश्चित करना और गाय के वैज्ञानिक महत्व को जन-जन तक पहुँचाना है। परीक्षार्थियों को संस्था की ओर से ‘गौ विज्ञान ग्रंथ’ उपलब्ध कराया गया है। विशेष बात यह है कि परीक्षा में शामिल कई विद्यार्थियों ने अपने घरों में किचन गार्डन (शाक वाटिका) भी तैयार की है, जिसका प्रशिक्षण उन्हें संस्था द्वारा दिया गया है।

Leave a Comment

latest news