Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » Uncategorized » चरणदास महंत का साय सरकार पर करारा हमला: कहा—’बिना सोचे-समझे बयान देते हैं अशिक्षित मंत्री, नक्सलवाद को खत्म मानना जल्दबाजी’

चरणदास महंत का साय सरकार पर करारा हमला: कहा—’बिना सोचे-समझे बयान देते हैं अशिक्षित मंत्री, नक्सलवाद को खत्म मानना जल्दबाजी’

Share:

मनेंद्रगढ़:

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश की साय सरकार और उसके मंत्रियों की कार्यशैली पर तीखा हमला बोला है। मनेंद्रगढ़ में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने मंत्रियों की योग्यता पर सवाल उठाए और कहा कि सरकार के मंत्री पढ़े-लिखे नहीं हैं, जिसके कारण वे बिना सोचे-समझे बयानबाजी करते हैं।

डॉ. महंत ने जोर देकर कहा कि मंत्रियों को उनके पद और जिम्मेदारी की गंभीरता को समझते हुए सोच-समझकर बयान देना चाहिए।

‘नक्सलवाद केवल संगठन नहीं, एक विचारधारा है’ नक्सलवाद के मुद्दे पर सरकार के दावों को चुनौती देते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नक्सलवाद को पूरी तरह से समाप्त मान लेना एक बड़ी जल्दबाजी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नक्सलवाद केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक सोच और विचारधारा है।

उन्होंने आगे कहा, “नक्सलवाद की विचारधारा निश्चित रूप से कमजोर हुई है, लेकिन यह पूरी तरह खत्म हो गई है, ऐसा मानना सही नहीं है।” डॉ. महंत ने इसे मानसिकता से जुड़ा विषय बताते हुए कहा कि इस सोच को समाप्त करने के लिए निरंतर और दीर्घकालिक प्रयासों की आवश्यकता है।

छत्तीसगढ़ में सियासी पारा चढ़ना तय नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के इस तीखे बयान के बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में गरमाहट आ गई है। नक्सलवाद को लेकर सरकार के दावों पर विपक्ष लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए है, वहीं दूसरी ओर सत्ता पक्ष नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की कार्रवाई और विकास कार्यों को अपनी बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश कर रहा है। इस बयान के बाद आने वाले दिनों में वार-पलटवार और बहस तेज होने के पूरे आसार हैं।

Leave a Comment

latest news