Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » कुसमुंडा में बड़ा हादसा टला: लगातार बारिश से बरगद-पीपल के विशाल पेड़ गिरे, श्रीराम व हनुमान जी की प्रतिमाएं बाल-बाल बचीं

कुसमुंडा में बड़ा हादसा टला: लगातार बारिश से बरगद-पीपल के विशाल पेड़ गिरे, श्रीराम व हनुमान जी की प्रतिमाएं बाल-बाल बचीं

Share:

कुसमुंडा। विकास नगर कुसमुंडा के इमली छापर चौक स्थित खत्री कॉम्प्लेक्स परिसर में लगातार हो रही बारिश के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। परिसर में वर्षों से खड़े विशाल बरगद और पीपल के पेड़ अचानक धराशायी हो गए। हालांकि, इस घटना में पास ही विराजित प्रभु श्रीराम और हनुमान जी की प्रतिमाओं को कोई नुकसान नहीं पहुँचा, जिसे स्थानीय लोग एक बड़ा चमत्कार मान रहे हैं।

जड़ों की नमी बनी हादसे की वजह

क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जमीन में अत्यधिक नमी हो गई थी। पानी जमा होने से इन पुराने पेड़ों की जड़ों की पकड़ कमजोर हो गई और वे अचानक गिर पड़े। पेड़ों का बड़ा हिस्सा मंदिर की ओर ही गिरा, लेकिन प्रतिमाएं पूरी तरह सुरक्षित रहीं। हादसे में संपत्ति की क्षति तो हुई है, मगर किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

प्रशासन से सर्वे और छंटाई की मांग

घटना के बाद श्रद्धालुओं ने गिरे हुए पेड़ों और टहनियों को तत्काल हटाने की मांग की है ताकि आवागमन सुचारू हो सके। इसके साथ ही इमली छापर चौक और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से जलभराव की समस्या को देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने क्षेत्र के पुराने और जर्जर पेड़ों का तत्काल सुरक्षा सर्वे कराने तथा जोखिम भरे पेड़ों की छंटाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में होने वाले हादसों से बचा जा सके।

Leave a Comment

latest news