Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » सपना चौधरी के साथ बतमीजी… बोली बुरा अनुभव लेकर जा रही..अब कभी नहीं आऊंगी कोरबा

सपना चौधरी के साथ बतमीजी… बोली बुरा अनुभव लेकर जा रही..अब कभी नहीं आऊंगी कोरबा

Share:

 

 

कोरबा, 13 अक्टूबर 2025: छत्तीसगढ़ के कोरबा में दर्री रोड के जश्न रिसॉर्ट में रविवार रात (12-13 अक्टूबर) प्रसिद्ध परफॉर्मर सपना चौधरी के शो के बाद हंगामा मच गया। शो में देरी और अव्यवस्था के बाद रिसॉर्ट में लूटपाट, मारपीट और तोड़फोड़ की घटना हुई, जिसमें 7 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया गया है।
रिसॉर्ट मालिक करणदीप सिंह ने चार लोगों पर मारपीट, लैपटॉप, डीवीआर और 10,000 रुपये नकद लूटने का आरोप लगाया। सपना चौधरी ने भी SP को शिकायत दी, जिसमें आरोपियों पर उनके कमरे का दरवाजा पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।

पुलिस ने IPC की धारा 392, 342, 506 और 34 के तहत FIR दर्ज की और जांच शुरू कर दी है। हंगामे के बाद सपना चौधरी सोमवार सुबह रायपुर होते हुए दिल्ली रवाना हो गईं। जानकारी लगी है कि सपना चौधरी ने अपने लोगों से बातचीत के दौरान कहा कि अब कभी कोरबा नहीं आऊंगी, यहां से बुरा अनुभव लेकर जा रही हूं।साथ ही उन्होंने यह भी कहा की लोककला और संस्कृति का अपमान हुआ है।

Leave a Comment

latest news