Latest News
ट्रंप को बड़ा राजनीतिक झटका: अमेरिकी सीनेट ने पास किया प्रस्ताव, ईरान पर सैन्य कार्रवाई से पहले लेनी होगी कांग्रेस की मंजूरी कोरबा : डिवाइडर से टकराकर कई बार पलटी कार, एयरबैग और सीट बेल्ट ने बचाई 3 नाबालिगों की जान छत्तीसगढ़ में पहली बार: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी’, युवाओं को मिलेगा रोजगार केतन, सौरभ और राजा… प्यार की राह में क्यों बिछ रही हैं लाशें? चौंका रही है NCRB की ये रिपोर्ट! रोनाल्डो का महा-रिकॉर्ड: 6 अलग-अलग फुटबॉल वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने! छत्तीसगढ़ कैबिनेट: 4,000 करोड़ के बजट के साथ ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मंजूर, ‘अटल आजीविका हाट’ से बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर
Home » Uncategorized » Korba: रेलवे ट्रैक पर बीकन इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षक का शव मिला

Korba: रेलवे ट्रैक पर बीकन इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षक का शव मिला 

Share:

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। कुसमुंडा थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक शिक्षक का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। मृतक की पहचान संतोष नायर (50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो दीपका ऊर्जा नगर में अपने परिवार के साथ रहता था।

जानकारी के अनुसार, संतोष नायर बीकन इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षक थे और करीब दो साल पहले परिवार सहित केरल से कोरबा आए थे। रविवार रात उनका शव ट्रैक पर मिला, जिसमें सिर धड़ से अलग होकर दूर पड़ा था और शरीर कई टुकड़ों में बंट गया था।

घटना की जानकारी मिलते ही RPF मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में RPF ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है, हालांकि अभी तक मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। इस दर्दनाक घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Leave a Comment

latest news