Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » राजनीति » कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल: भूपेश बघेल को असम, पायलट को पंजाब और सुरजेवाला को गुजरात व कर्नाटक का प्रभार

कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल: भूपेश बघेल को असम, पायलट को पंजाब और सुरजेवाला को गुजरात व कर्नाटक का प्रभार

Share:

नई दिल्ली 6 सितंबर  Congress: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई राज्यों में नए महासचिवों और प्रभारियों की नियुक्ति की है। कांग्रेस अध्यक्ष के आदेशानुसार यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

नई नियुक्तियां और राज्य प्रभार:

  • भूपेश बघेल: महासचिव प्रभारी, असम

  • रणदीप सिंह सुरजेवाला: महासचिव प्रभारी, गुजरात (इसके साथ ही वे कर्नाटक के महासचिव प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालते रहेंगे)

  • सचिन पायलट: महासचिव प्रभारी, पंजाब

  • सुखदेव भगत: प्रभारी, छत्तीसगढ़

  • डॉ. सिरिवेला प्रसाद: प्रभारी, महाराष्ट्र

  • पी. वी. मोहन: प्रभारी, आंध्र प्रदेश

अन्य महत्वपूर्ण बिंदु:

  • पार्टी ने निवर्तमान महासचिवों/प्रभारियों — जितेंद्र सिंह, रमेश चेन्निथला और मणिकम टैगोर के योगदान की सराहना की है।

  • मुकुल वासनिक AICC में महासचिव के रूप में अपनी सेवाएं देते रहेंगे।

यह आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति कांग्रेस महासचिव (संगठन) के. सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी की गई है।

Leave a Comment

latest news