Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » जीवनशैली » सामाजिक » कोरबा के 25 गांवों में अदाणी फाउंडेशन का नेत्र जांच अभियान: 3,000 से अधिक ग्रामीणों को मिला मुफ्त इलाज और चश्मा

कोरबा के 25 गांवों में अदाणी फाउंडेशन का नेत्र जांच अभियान: 3,000 से अधिक ग्रामीणों को मिला मुफ्त इलाज और चश्मा

Share:

कोरबा 6 सितंबर Adani foundation  : ग्रामीण अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन और कोरबा पावर लिमिटेड (पताड़ी) द्वारा 13 जुलाई से 26 अगस्त तक विशेष नेत्र जांच अभियान चलाया गया। डेढ़ महीने तक चले इस अभियान के तहत 25 गांवों में कुल 35 नेत्र जांच शिविर आयोजित किए गए, जिसमें 3,005 ग्रामीणों ने अपनी आंखों की जांच कराई।

शिविर में पहुंचे मरीजों में 1,745 पुरुष और 1,260 महिलाएं शामिल थीं।

Advt

जांच के बाद फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए तथा गंभीर मामलों को उच्च स्तरीय उपचार के लिए रेफर किया गया:

  • कुल स्वास्थ्य जांच: 3,005 ग्रामीण (1,745 पुरुष, 1,260 महिलाएं)

  • निःशुल्क चश्मा वितरण: 2,303 लोग (1,374 पुरुष, 929 महिलाएं)

  • आगे के इलाज के लिए रेफर: 498 मामले (268 पुरुष, 230 महिलाएं)

  • सामान्य आंखें: 203 लोग

ग्रामीणों को घर के पास ही विशेषज्ञ जांच सुविधा उपलब्ध कराने और आंखों की देखभाल के प्रति जागरूक करने के लिए यह पहल की गई थी। अदाणी फाउंडेशन कोरबा पावर लिमिटेड के सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत क्षेत्र में स्वास्थ्य के साथ-साथ शिक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए भी निरंतर कार्य कर रहा है।

#

Leave a Comment

latest news