Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » Uncategorized » बाढ़ के पानी में डूब गई थी बैंक की शाखा, 8 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस ने सुरक्षित निकाला 50 करोड़ का सोना और 1.5 करोड़ कैश

बाढ़ के पानी में डूब गई थी बैंक की शाखा, 8 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस ने सुरक्षित निकाला 50 करोड़ का सोना और 1.5 करोड़ कैश

Share:

काठमांडू 1 सितंबर 2026 Cash and Gold Recovered ।  नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बीच रेस्क्यू टीमों को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। नुवाकोट के त्रिशूली स्थित ‘कृषि विकास बैंक’ की शाखा, जो भोटेकोशी नदी के उफान में पूरी तरह जलमग्न हो गई थी, वहां से करीब 50 करोड़ रुपये मूल्य का सोना और 1.5 करोड़ रुपये की नकदी सुरक्षित बरामद कर ली गई है।

गत 26 अगस्त को भोटेकोशी नदी में आए सैलाब ने इलाके में भारी तबाही मचाई थी। नदी तट पर स्थित बैंक परिसर में कई फीट पानी भर जाने के बाद यह आशंका जताई जा रही थी कि तिजोरी में रखी नकदी और सोना-चांदी सैलाब के तेज बहाव में बह गए होंगे। हालांकि, पानी का स्तर कम होते ही राहत और बचाव कार्य में जुटी टीम ने पुलिस की मौजूदगी में खोजबीन अभियान शुरू किया।

पुलिस और रेस्क्यू टीमों को करीब 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बैंक लॉकर से यह बहुमूल्य संपत्ति और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित निकालने में सफलता मिली।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, बरामद किए गए सभी कीमती सामान को पुलिस सुरक्षा के बीच बेहद सतर्कता के साथ सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में फिलहाल राहत सामग्री वितरण और मलबे की सफाई का काम तेजी से जारी है।

Leave a Comment

latest news