Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » छत्तीसगढ़ » रायपुर में सनसनी: श्री ज्वेलर्स के संचालक के बेटे प्रवाल सोनी ने की खुदकुशी, 3 साल पहले पत्नी और बच्चे की भी हुई थी मौत

रायपुर में सनसनी: श्री ज्वेलर्स के संचालक के बेटे प्रवाल सोनी ने की खुदकुशी, 3 साल पहले पत्नी और बच्चे की भी हुई थी मौत

Share:

रायपुर छत्तीसगढ़ 22 मई । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सराफा कारोबार जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के नामचीन सराफा कारोबारी और ‘श्री ज्वेलर्स’ के संचालक अशोक पोद्दार के युवा बेटे प्रवाल सोनी ने अपने सदर बाजार स्थित निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस खौफनाक कदम के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और सराफा बाजार में शोक की लहर है।

Advt

सूने घर में पिता-पुत्र ही रहते थे साथ

मिली जानकारी के अनुसार, सदर बाजार स्थित अपने पुश्तैनी मकान में सराफा व्यवसायी अशोक पोद्दार और उनके बेटे प्रवाल सोनी ही साथ रहते थे। दोनों मिलकर अपने पुश्तैनी ज्वेलरी व्यवसाय ‘श्री ज्वेलर्स’ का संचालन करते थे। रोजाना की तरह काम के सिलसिले और पारिवारिक बातचीत के बीच अचानक प्रवाल ने अपने कमरे में जाकर पंखे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जब इस बात की जानकारी हुई, तब तक काफी देर हो चुकी थी।

3 साल पुराना वो ‘खौफनाक अतीत’

इस दुखद घटना ने एक बार फिर उस पुराने जख्म को हरा कर दिया है, जिससे यह परिवार पहले ही गुजर चुका था। बताया जा रहा है कि ठीक 3 साल पहले मृतक प्रवाल सोनी की पत्नी और उनके मासूम बेटे ने भी इसी तरह खुदकुशी कर ली थी। उस भयानक हादसे के बाद से प्रवाल काफी टूट चुके थे। इस पूरे परिवार में अब सिर्फ बुजुर्ग पिता अशोक पोद्दार ही अकेले बच गए हैं, जिन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

खुदकुशी की वजह अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

आसपास के लोगों और दबी जुबान में चर्चाओं की मानें तो इस आत्मघाती कदम के पीछे कोई पुराना गहरा विवाद या मानसिक तनाव हो सकता है। हालांकि, मौके से अब तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसके कारण आत्महत्या के असली कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर हर पहलू से मामले की बारीकी से तफ्तीश कर रही है।

📍

Leave a Comment

latest news