Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » छत्तीसगढ़ » पति के अफेयर के शक में खूनी साजिश: DRG जवान की पत्नी ने ₹50 हजार में दी छात्रा की सुपारी; नाले किनारे बोरे में मिला कंकाल

पति के अफेयर के शक में खूनी साजिश: DRG जवान की पत्नी ने ₹50 हजार में दी छात्रा की सुपारी; नाले किनारे बोरे में मिला कंकाल

Share:

दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ 22 मई। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाला और बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक DRG (जिला रिजर्व गार्ड) जवान की पत्नी ने अपने पति के कथित अफेयर के शक में एक 22 वर्षीय कॉलेज छात्रा की बेरहमी से हत्या करवा दी। वारदात को छुपाने के लिए शव को नाले किनारे दफना दिया गया था। पुलिस ने मामले की परतें खोलते हुए आरोपी पत्नी और उसकी सौतेली बेटी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हत्या को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।

Advt

₹50 हजार की सुपारी देकर रची गई साजिश

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी महिला कमली करटम (40 वर्ष) को शक था कि उसके पति पांडू करटम का कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा रामदई कश्यप (22 वर्ष) के साथ प्रेम संबंध चल रहा है। इसी शक के चलते कमली ने छात्रा को रास्ते से हटाने का मन बना लिया। उसने अपने एक रिश्तेदार हुंगाराम उर्फ बुटू करटम को रामदई की हत्या करने के लिए 50 हजार रुपये की सुपारी दी।

गुमशुदगी की रिपोर्ट से खुला राज

ज्ञात हो कि जून 2024 में रामदई कश्यप अचानक लापता हो गई थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज कराई थी। शुरुआती जांच में पुलिस के हाथ कोई पुख्ता सुराग नहीं लगा था। लेकिन हाल ही में पुलिस ने कॉल डिटेल्स (CDR) और संदेहियों के बयानों के आधार पर केस को दोबारा खोला, जिसके बाद इस खौफनाक हत्याकांड का खुलासा हुआ।

सौतेली बेटी ने किया वाहन का इंतजाम, घर में घुसकर मारी गई छात्रा

पूछताछ में यह बात सामने आई कि साजिश के तहत कमली ने अपने पति की पहली पत्नी की बेटी लक्ष्मी (22 वर्ष) को दंतेवाड़ा भेजा था। लक्ष्मी ने ही वारदात के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए एक पिकअप वाहन का इंतजाम किया। तय योजना के अनुसार, हुंगाराम उर्फ बुटू करटम ने रात के अंधेरे में रामदई के घर में घुसकर उसका मुंह और गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

बोरे में भरकर नाले किनारे दफनाया शव, कंकाल बरामद

हत्या के बाद आरोपी हुंगाराम ने शव को एक सफेद प्लास्टिक की बोरी में भरा और लक्ष्मी द्वारा अरेंज की गई पिकअप गाड़ी से ग्राम तोयलंका ले गया। वहां उसने घर के पीछे एक नाले के किनारे गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया।

आरोपी महिला की निशानदेही पर पुलिस ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, फोरेंसिक एक्सपर्ट और गवाहों की मौजूदगी में उक्त स्थान पर खुदाई करवाई। पुलिस को वहां से बोरे में बंद छात्रा का कंकाल बरामद हुआ है, जिसे पोस्टमॉर्टम और डीएनए टेस्ट के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य शूटर फरार

दंतेवाड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य साजिशकर्ता कमली करटम और उसकी सौतेली बेटी लक्ष्मी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। हालांकि, हत्या को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी हुंगाराम उर्फ बुटू करटम अब भी फरार है। पुलिस की अलग-अलग टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

📍

Leave a Comment

latest news