सूरजपुर, छत्तीसगढ़ 30 मार्च2026– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 29 मार्च को सूरजपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने सूरजपुर रिंग रोड स्थित भक्त माता कर्मा चौक पर माँ कर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

साहू समाज: गौरवशाली और विकासोन्मुख
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ कर्मा का जीवन त्याग और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने साहू समाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि माता राजिम दाई और दानवीर भामाशाह जैसी विभूतियाँ इस समाज की धरोहर हैं। छत्तीसगढ़ के नवनिर्माण में साहू समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।
विकास और सुरक्षा पर जोर
मुख्यमंत्री ने बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे और विकास की मुख्यधारा से जुड़ते 400 से अधिक गाँवों का जिक्र किया। उन्होंने वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की मजबूती की बात की और जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
सरकार की प्रमुख उपलब्धियाँ
श्री साय ने ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए गिनाया:
-
महतारी वंदन योजना: 70 लाख महिलाओं को ₹16,000 करोड़ से अधिक की राशि।
-
किसान कल्याण: होली से पूर्व 25 लाख किसानों को ₹10,000 करोड़ की अंतर राशि का भुगतान।
-
मजदूर सहायता: भूमिहीन कृषि मजदूरों को ₹10,000 की आर्थिक सहायता।
-
तीर्थ यात्रा: श्री रामलला दर्शन और मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का सफल क्रियान्वयन।
सामाजिक घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने साहू समाज के सशक्तिकरण हेतु ₹50 लाख सामाजिक भवन निर्माण के लिए और ₹25 लाख बाउंड्री वॉल के लिए देने की घोषणा की।
केंदीय राज्य मंत्री का संबोधन
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने अपने संबोधन में कहा कि साहू समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और समाज ने अपने परिश्रम एवं समर्पण से देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने समाज के विकास के लिए शिक्षा, संगठन और सामाजिक अनुशासन को आवश्यक बताते हुए कहा कि इन्हीं मूल्यों के आधार पर एक सशक्त और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण संभव है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े और श्याम बिहारी जायसवाल सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
।।।








