कोरबा 16 सितंबर 2026 : प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला ऑटो संघ परिवार कोरबा द्वारा पुराना बस स्टैंड में श्री श्री 1008 भगवान विश्वकर्मा जी के पूजा उत्सव की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। इस अवसर पर श्रद्धालुओं और संघ के सदस्यों के लिए एक भव्य व आकर्षक पूजा पंडाल सजाया गया है।

संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों में इस धार्मिक आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। 17 सितंबर को विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना की जाएगी। पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद के रूप में बूंदी का वितरण किया जाएगा।
170 किलो प्रसाद की बूंदी हो रही तैयार

आज सुबह से ही प्रसाद में वितरण की जाने वाली करीब एक सौ सतर किलो बूंदी ऑटो संघ द्वारा अपने देखरेख में तैयार करवाई जा रही है वहीं, 18 सितंबर को भी खिचड़ी प्रसाद वितरण का आयोजन रखा गया है, जिसमें संघ ने सभी से शामिल होने की अपील की है।








