Latest News
बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन नतीजे, हुनर और मैनेजमेंट: कांग्रेस का नया ‘संगठनात्मक मॉडल’ और फेरबदल की इनसाइड स्टोरी मासूमों की हंसी को निगल गया ‘अलगू तालाब’: तीन घरों के चिराग बुझे, एक साथ उठीं तीन नन्हीं अर्थियों से रो पड़ा पूरा नुनेरा कोरबा में फ्लाई ऐश के अवैध निस्तारण पर कलेक्टर सख्त: नियमों की अनदेखी पर सीधे थर्मल पावर प्लांट प्रबंधन पर होगी कार्रवाई हरदीबाजार में तड़के गरजा बुलडोजर: खदान विस्तार के लिए अस्पताल और सरकारी दफ्तर जमींदोज, ग्रामीणों में भड़का आक्रोश नंदीग्राम उपचुनाव से पहले ममता गुट को तगड़ा झटका: संचिता प्रधान डे ने नाम वापस लिया, कांग्रेस को समर्थन देगी TMC
Home » Uncategorized » नंदीग्राम उपचुनाव से पहले ममता गुट को तगड़ा झटका: संचिता प्रधान डे ने नाम वापस लिया, कांग्रेस को समर्थन देगी TMC

नंदीग्राम उपचुनाव से पहले ममता गुट को तगड़ा झटका: संचिता प्रधान डे ने नाम वापस लिया, कांग्रेस को समर्थन देगी TMC

Share:

West Bengal Politics 18 /09/2026: पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से ठीक 18 दिन पहले एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। ममता बनर्जी के गुट की ओर से घोषित उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इस फैसले के संबंध में संचिता ने एक आधिकारिक पत्र भी जारी किया है।

नामांकन वापस लेने से पहले संचिता प्रधान डे ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की थी, जिसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई थीं। इस बदलाव के बाद अब ममता बनर्जी ने नंदीग्राम सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा कर दी है।

गौरतलब है कि 13 सितंबर को ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से संचिता प्रधान डे और रेजीनगर से रबीउल आलम चौधरी को उम्मीदवार बनाया था। संचिता के हटने के बाद अब नंदीग्राम में ममता गुट का कोई प्रत्यक्ष उम्मीदवार नहीं रहेगा, जबकि रेजीनगर सीट से रबीउल आलम चौधरी चुनावी मैदान में बने रहेंगे।

यह नंदीग्राम सीट शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी, वहीं रेजीनगर सीट ‘आम जनता उन्नयन पार्टी’ के संस्थापक हुमायूं कबीर के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई थी। दोनों विधानसभा सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान होगा और 9 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Leave a Comment