Latest News
आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया, CAF आरक्षक निलंबित अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा पराक्रम: 48 घंटे के सुनियोजित रेस्क्यू ऑपरेशन में मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ और 20 क्रू मेंबर्स सुरक्षित मुक्त
Home » देश » आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट

आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट

Share:

अमरावती/भुवनेश्वर 03/11/2026 Cyclone Murasu:  भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले (ओंगोल के पास) में लैंडफॉल (तट से टकराने) की प्रक्रिया बुधवार तड़के 1:00 बजे शुरू हो गई है। चक्रवात का ‘वॉल क्लाउड’ क्षेत्र तट के बेहद करीब है, जिसके कारण तटीय इलाकों में भारी बारिश के साथ 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं।

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और स्टॉर्म सर्ज का अलर्ट

IMD ने चेतावनी दी है कि अगले 12 घंटों के दौरान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में भीषण बारिश होगी। समुद्र में 1 से 1.5 मीटर ऊंची तूफानी लहरें (स्टॉर्म सर्ज) उठने की आशंका है, जिससे बापटला, कृष्णा और प्रकाशम जिलों के निचले इलाकों में पानी भर सकता है। चक्रवात के असर के कारण सुरक्षा कारणों से विजयवाड़ा (VGA) हवाई अड्डे की 18 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

ओडिशा में 1.6 लाख से अधिक लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट

ओडिशा सरकार ने चक्रवात मुरासु के खतरे को देखते हुए गंजाम, गजपति, कोरापुट, रायगढ़ा और मलकानगिरी सहित 5 दक्षिणी जिलों से 1.60 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित शिविरों में पहुंचाया है। लगातार बारिश के कारण गजपति में 150 भूस्खलन संभावित क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है। प्रशासन ने प्रभावित जिलों में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद कर दिए हैं तथा NDRF, ODRAF और अग्निशमन सेवा की 300 से अधिक बचाव टीमों को तैनात किया है।

तमिलनाडु और पुडुचेरी पर भी असर

चक्रवात के बाहरी प्रभाव के कारण पुडुचेरी और उत्तरी तमिलनाडु में आधी रात से लगातार बारिश जारी है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, यह चक्रवात पिछले सप्ताह आए चक्रवात ‘अर्नब’ की तुलना में थोड़ा कमजोर है, लेकिन आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और ओडिशा में इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है।