Latest News
नाथद्वारा: श्रीनाथजी मंदिर में “श्री लाल गोविंद मंडान” का शुभारंभ, मर्जादी वैष्णवों के लिए निःशुल्क महाप्रसाद की व्यवस्था शुरू आत्मसम्मान से समझौता नहीं! सिंगर दलेर मेहंदी विवाद पर बोले मंत्री सुबोध उनियाल- ‘इस्तीफा दे दूंगा, पर माफी नहीं मांगूंगा’ आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
Home » Uncategorized » नाथद्वारा: श्रीनाथजी मंदिर में “श्री लाल गोविंद मंडान” का शुभारंभ, मर्जादी वैष्णवों के लिए निःशुल्क महाप्रसाद की व्यवस्था शुरू

नाथद्वारा: श्रीनाथजी मंदिर में “श्री लाल गोविंद मंडान” का शुभारंभ, मर्जादी वैष्णवों के लिए निःशुल्क महाप्रसाद की व्यवस्था शुरू

Share:

नाथद्वारा (राजसमंद) 03/11/2026: प्रसिद्ध पुष्टिमार्गीय पीठ श्रीनाथजी मंदिर में वैष्णव भक्तों के लिए एक बेहद पनीय पहल की शुरुआत की गई है। पूज्यपाद गोस्वामी तिलकायत 108 श्री इन्द्रदमन जी महाराजश्री की पावन आज्ञा से राजभोग दर्शन के दौरान चिरंजीव गोस्वामी 105 श्री विशाल बावा साहब ने “श्री लाल गोविंद मंडान” का विधिवत शुभारंभ किया।

इस नई व्यवस्था के तहत श्रीनाथजी के मर्जादी वैष्णवों के लिए निःशुल्क प्रसाद की व्यवस्था की गई है। महाप्रसाद ग्रहण करने के इच्छुक वैष्णवों को प्रीतम पोल स्थित विशेष काउंटर से पास उपलब्ध कराए जाएंगे।

51 ब्राह्मणों व सेवादारों ने ग्रहण किया पहला महाप्रसाद

इस पुनीत कार्य का शुभारंभ 51 वेदपाठी ब्राह्मणों, मंदिर के मुखियाजी और सेवादारों द्वारा महाप्रसाद ग्रहण करने के साथ हुआ।

इस अवसर पर श्री विशाल बावा ने समस्त पुष्टिमार्गीय वैष्णवों, नाथद्वारा नगरवासियों और प्रभु के ग्वाल-बालकों को दीपावली व पंच महापर्वों की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि तिलकायत महाराज की प्रेरणा से इस ऐतिहासिक मंडान को पुनः प्रारंभ किया गया है। यह परंपरा तात्कालिक तिलकायत श्री गोवर्धन लाल जी महाराज के समय से चली आ रही थी, जिसे अब और अधिक व्यवस्थित तथा भव्य रूप दिया गया है।

“भक्तों के प्रसाद ग्रहण करने से ही प्रभु का अंगीकार पूर्ण”

श्री विशाल बावा ने पुष्टिमार्गीय मान्यता का उल्लेख करते हुए कहा कि जब तक प्रभु के भक्त आनंदपूर्वक महाप्रसाद ग्रहण नहीं करते, तब तक यह नहीं माना जाता कि प्रभु ने उस सामग्री को पूरी तरह अंगीकार किया है। इसी पवित्र भावना के साथ यह प्रयास किया जा रहा है कि प्रभु के महाप्रसाद का कण-कण भक्तों तक पहुंचे।

अंत में, उन्होंने तिलकायत महाराज के चरणों में नमन करते हुए देश-विदेश के सभी वैष्णवों को नाथद्वारा पधारने और प्रभु के प्रांगण में महाप्रसाद ग्रहण करने का भावपूर्ण आमंत्रण दिया।