Latest News
बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन नतीजे, हुनर और मैनेजमेंट: कांग्रेस का नया ‘संगठनात्मक मॉडल’ और फेरबदल की इनसाइड स्टोरी मासूमों की हंसी को निगल गया ‘अलगू तालाब’: तीन घरों के चिराग बुझे, एक साथ उठीं तीन नन्हीं अर्थियों से रो पड़ा पूरा नुनेरा कोरबा में फ्लाई ऐश के अवैध निस्तारण पर कलेक्टर सख्त: नियमों की अनदेखी पर सीधे थर्मल पावर प्लांट प्रबंधन पर होगी कार्रवाई हरदीबाजार में तड़के गरजा बुलडोजर: खदान विस्तार के लिए अस्पताल और सरकारी दफ्तर जमींदोज, ग्रामीणों में भड़का आक्रोश नंदीग्राम उपचुनाव से पहले ममता गुट को तगड़ा झटका: संचिता प्रधान डे ने नाम वापस लिया, कांग्रेस को समर्थन देगी TMC
Home » राजनीति » छत्तीसगढ़: “कांग्रेस में नहीं, भाजपा में है असली गुटबाजी”, दीपक बैज का बड़ा हमला

छत्तीसगढ़: “कांग्रेस में नहीं, भाजपा में है असली गुटबाजी”, दीपक बैज का बड़ा हमला

Share:

सरगुजा 16 सितंबर 2026 Chhattisgarh Politics  : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में गुटबाजी की खबरों पर विराम लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा जुबानी हमला बोला है। बैज ने कांग्रेस में किसी भी प्रकार की गुटबाजी से साफ इनकार करते हुए कहा कि यह सिर्फ भाजपा द्वारा फैलाया गया एक झूठा प्रोपेगेंडा है।

दीपक बैज ने पलटवार करते हुए कहा कि असल गुटबाजी कांग्रेस में नहीं, बल्कि भाजपा के अंदर चल रही है, जहां पार्टी के बड़े नेता एक मंच या एक गाड़ी में भी साथ दिखाई नहीं देते।

‘एक गाड़ी में घूमकर देते हैं भाईचारे का संदेश’ PCC चीफ ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की एकजुटता देखकर भाजपा को तकलीफ होती है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एक ही गाड़ी में साथ सफर करते हैं और आपस में मजबूत भाईचारे का संदेश देते हैं। कभी टीएस सिंहदेव और भूपेश बघेल एक साथ नजर आते हैं, तो कभी मैं खुद चरणदास महंत और टीएस सिंहदेव के साथ एक गाड़ी में दिखाई देता हूं।”

‘क्या भाजपा के बड़े नेता कभी एक साथ दिखे?’ भाजपा पर निशाना साधते हुए दीपक बैज ने सवाल दागा कि क्या भाजपा में ऐसी एकजुटता कभी देखने को मिलती है? उन्होंने कहा, “क्या कभी बृजमोहन अग्रवाल, अमर अग्रवाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और धरमलाल कौशिक एक साथ एक गाड़ी में नजर आए हैं? भाजपा में यह आपसी तालमेल और भाईचारा पूरी तरह नदारद है।”

बैज ने स्पष्ट किया कि राजनीतिक दलों में नेताओं के बीच विचार या मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इसे गुटबाजी का रूप देना भाजपा का रचा हुआ एक मनगढ़ंत नैरेटिव (प्रचार) है।

Leave a Comment