Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » छत्तीसगढ़ » जांजगीर-चांपा: हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीनों छात्रों के शव बरामद, देवरी पिकनिक स्पॉट बनेगा डेंजर जोन

जांजगीर-चांपा: हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीनों छात्रों के शव बरामद, देवरी पिकनिक स्पॉट बनेगा डेंजर जोन

Share:

जांजगीर-चांपा 13  सितंबर। बलौदा थाना क्षेत्र के देवरी गांव स्थित हसदेव नदी में पिकनिक मनाने आए छात्रों के साथ हुए हादसे में लापता तीनों युवकों के शव रविवार को बरामद कर लिए गए। शुक्रवार को नदी के तेज बहाव में बहे छात्रों की तलाश के लिए SDRF, DDRF और पुलिस की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही थीं।

रविवार सुबह 6:15 बजे 23 वर्षीय सचिन सिंह और 7:00 बजे 22 वर्षीय मुरारी साहू का शव नदी से निकाला गया। इससे पहले तीसरे छात्र पवन पाल का शव बरामद किया जा चुका था। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बलौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।

हाथ धोने नदी में उतरा था छात्र, बचाने के चक्कर में बहे दोस्त

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर स्थित चौकसे फार्मेसी कॉलेज के 8 छात्र-छात्राएं शुक्रवार को देवरी गांव में हसदेव नदी किनारे पिकनिक मनाने पहुंचे थे। पिकनिक के दौरान एक छात्र नदी में हाथ धोने उतरा, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वह बहने लगा। उसे डूबता देख बचाने के लिए दो अन्य छात्र भी नदी में उतर गए और तीनों तेज बहाव में समा गए।

ड्रोन से निगरानी और डेंजर जोन घोषित करने की तैयारी

रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल से लेकर कुदरी बैराज तक ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी की, जिसके बाद तीनों के शवों को ढूंढ निकाला गया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन देवरी पिकनिक स्पॉट को ‘डेंजर जोन’ घोषित करने और वहां आम लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगाने की तैयारी कर रहा है।

Leave a Comment

latest news