Latest News
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर! सर्दियों का सुपर फ्रूट: रोज सुबह अमरूद खाने के हैरान करने वाले फायदे और जरूरी सावधानियां महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं
Home » कोरबा » छत्तीसगढ़ :पारिवारिक विवाद में खूनी वारदात: दादी से बहस के बीच भतीजे ने फरसा मारकर चाचा की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ :पारिवारिक विवाद में खूनी वारदात: दादी से बहस के बीच भतीजे ने फरसा मारकर चाचा की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

Share:

कोरबा 13 सितंबर Crime News । जिले के कोरबी चौकी क्षेत्र स्थित पनगांव में पारिवारिक कलह ने दर्दनाक रूप ले लिया। दादी और चाचा के बीच चल रही बहस के दौरान आक्रोशित भतीजे ने अपने ही चाचा पर फरसे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल चाचा की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पनगांव निवासी गुलाब सिंह का अपनी मां (आरोपी की दादी) से किसी बात को लेकर विवाद और बहस हो रही थी। इसी दौरान गुलाब सिंह का भतीजा दुर्गेश वहां पहुंचा। दादी और चाचा के बीच हो रहे झगड़े को देखकर वह आपा खो बैठा और घर में रखे फरसे से अपने चाचा पर वार कर दिया।

सिर व शरीर पर गंभीर चोट लगने के कारण गुलाब सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दुर्गेश मौके से भागने की फिराक में था, लेकिन मुस्तैद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया।

सूचना पर पहुंची कोरबी चौकी पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल किया गया फरसा भी बरामद कर लिया है। पुलिस परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर हत्या के सटीक कारणों की जांच कर रही है।

latest news