Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » Uncategorized » 440 पहियों का महाकाय ट्रॉला सड़क पर बंद, ओडिशा से यूपी जा रही चीनी मिल मशीन का काफिला जाम का कारण बना

440 पहियों का महाकाय ट्रॉला सड़क पर बंद, ओडिशा से यूपी जा रही चीनी मिल मशीन का काफिला जाम का कारण बना

Share:

गुमला (झारखंड)  23  अगस्त ।ओडिशा के पारादीप पोर्ट से उत्तर प्रदेश के लिए निकली एक विशालकाय चीनी मिल मशीन की यात्रा पालकोट पहुंचते-पहुंचते थम गई। 440 पहियों वाले इस महाकाय मालवाहक ट्रॉले को खींच रही ‘वॉल्वो’ (Volvo) गाड़ी अचानक पालकोट के बंगरू (रक्तपानी गांव) के पास तीखे मोड़ पर खराब हो गई। इस वजह से मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया

Advt

चार महीने में तय हुआ आधा सफर

यह विशालकाय काफिला पिछले चार महीनों से यात्रा पर है। भारी-भरकम वजन और मशीन की अत्यधिक लंबाई के कारण यह वाहन प्रतिदिन महज 8 से 10 किलोमीटर की दूरी ही तय कर पाता है। पारादीप से चलकर झारखंड के पालकोट (गुमला जिला) तक पहुंचने में ही इसे 120 दिनों से अधिक का समय लग चुका है।

गांव वालों के लिए बना कौतूहल का केंद्र

एक ही वाहन ढांचे में लगे 440 पहिए और उस पर लदी विशालकाय चीनी बनाने वाली मशीन को देखने के लिए रक्तपानी और आसपास के गांवों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों के लिए यह दृश्य किसी अजूबे से कम नहीं था। लोग इस अनोखी गाड़ी की एक झलक पाने और तस्वीरें लेने के लिए मुख्य सड़क पर एकत्र हो गए।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, दूसरे इंजन का इंतजार

बीच सड़क पर ट्रॉला खराब होने की सूचना मिलते ही पालकोट पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने बड़े वाहनों के रूट को डाइवर्ट कर बसिया रोड की तरफ से निकाला, जिससे आवागमन को सुचारू रखा जा सके।

वाहनों के कर्मचारियों ने बताया कि वॉल्वो गाड़ी का इंजन खराब होने की जानकारी तुरंत संबंधित कंपनी को दे दी गई है। दूसरी बैकअप वॉल्वो गाड़ी रास्ते में है। नए इंजन के पहुंचते ही इसे ट्रॉले से जोड़कर उत्तर प्रदेश की आगे की यात्रा पर रवाना कर दिया जाएगा।

Leave a Comment

latest news