Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » छत्तीसगढ़ » कोरबा में 29 अगस्त को सजेगी लोक संस्कृति की छटा: प्रदेश स्तरीय भोजली महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज

कोरबा में 29 अगस्त को सजेगी लोक संस्कृति की छटा: प्रदेश  स्तरीय भोजली महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज

Share:

 

कोरबा  Bhojli Mahotsav 2026 ।   छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और जन-आस्था को समर्पित प्रदेश स्तरीय भोजली महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन 29 अगस्त (शनिवार) को ऊर्जाधानी कोरबा में किया जाएगा। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना (गैर राजनीतिक संगठन), जिला इकाई कोरबा के तत्वावधान में आयोजित इस वृहद सांस्कृतिक समागम में प्रदेशभर से हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

ओपन थिएटर से निकलेगी भव्य शोभायात्रा महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ घंटाघर स्थित ओपन थिएटर से होगा। यहां से पारंपरिक छत्तीसगढ़ी वेशभूषा, लोक वाद्यों की गूंज और आकर्षक सांस्कृतिक झांकियों के साथ एक विशाल भोजली शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए ईदगाहनाला स्थित भोजली घाट पहुंचेगी, जहां विधि-विधान के साथ भोजली विसर्जन किया जाएगा।

आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ की विलुप्त होती लोक परंपराओं, संस्कृति और सामाजिक सौहार्द की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

पारंपरिक लोककलाओं का संगम: करमा, सुआ, पंथी और राउत नाचा भोजली महोत्सव में छत्तीसगढ़ की विविध लोक कलाओं का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। मंच पर प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आए सांस्कृतिक दलों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिनमें मुख्य रूप से:

  • करमा एवं करमा महिला नाचा

  • सुआ नाचा एवं पंथी नृत्य

  • राउत नाचा एवं बस्तर नाचा

  • शिव तांडव एवं बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की विशेष प्रस्तुतियां भी दर्शकों को बांधे रखेंगी। पूरा आयोजन स्थल पारंपरिक रंग-रूप और छत्तीसगढ़ी परिवेश में रंगा नजर आएगा।

युवाओं के लिए DJ ANU MIX रहेगा आकर्षण पारंपरिक लोक संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इसमें आधुनिक संगीत का समावेश भी किया गया है। महोत्सव में DJ ANU MIX की विशेष प्रस्तुति रखी गई है, जिसे लेकर युवा वर्ग में खासा उत्साह है।

प्रकृति, हरियाली और सामाजिक एकता का पर्व आयोजकों के अनुसार, भोजली केवल एक धार्मिक अनुष्ठान या त्योहार नहीं है, बल्कि यह प्रकृति, हरियाली, अच्छी फसल की कामना, भाईचारे और मितान (मित्रता) परंपरा का प्रतीक है। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने प्रदेशवासियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और संस्कृति प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Comment

latest news