Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » शिवाय हॉस्पिटल में मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया पौधारोपण

शिवाय हॉस्पिटल में मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया पौधारोपण

Share:

कोरबा 6 जुलाई। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती कोरबा के शिवाय हॉस्पिटल में पूरी श्रद्धा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाई गई। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत शामिल हुए। कार्यक्रम में झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक अमित टमकोरिया, शिवाय हॉस्पिटल के संचालक डॉ. दिविक एच. मित्तल, एमडी यशा मित्तल सहित कई भाजपा पदाधिकारी, चिकित्सक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Advt

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत अस्पताल परिसर में अतिथियों द्वारा पौधारोपण किया गया।

इस दौरान मंत्री लखन लाल देवांगन ने शिवाय हॉस्पिटल के सेवा कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा करना ही सच्ची राष्ट्रसेवा है। वहीं, महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि यह अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ अपने सामाजिक दायित्वों को भी बखूबी निभा रहा है, जो दूसरों के लिए प्रेरणादायी है।

अस्पताल के संचालक डॉ. दिविक एच. मित्तल ने कार्यक्रम में मानव सेवा का संदेश देते हुए कहा कि हर मरीज अपने परिवार की एक उम्मीद होता है, इसलिए इलाज के साथ-साथ उनके प्रति संवेदनशील व्यवहार रखना भी बेहद जरूरी है। एमडी यशा मित्तल ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सबसे पवित्र माध्यम है। कार्यक्रम का समापन उपस्थित सभी लोगों द्वारा समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने के साथ हुआ।

📍

Leave a Comment

latest news