Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ में ठेकेदारों का फूटा गुस्सा: भुगतान में देरी और प्रताड़ना के खिलाफ रायपुर में प्रदर्शन, अब जिला स्तर पर आंदोलन की तैयारी

छत्तीसगढ़ में ठेकेदारों का फूटा गुस्सा: भुगतान में देरी और प्रताड़ना के खिलाफ रायपुर में प्रदर्शन, अब जिला स्तर पर आंदोलन की तैयारी

Share:

रायपुर/कोरबा: छत्तीसगढ़ ठेकेदार संघ के बैनर तले प्रदेशभर के ठेकेदारों ने अपनी मांगों को लेकर रायपुर स्थित ‘नीर भवन’ में जोरदार प्रदर्शन किया। संघ का आरोप है कि भुगतान में अनावश्यक देरी और विभागीय प्रताड़ना के कारण कई ठेकेदार भारी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं, जिसके चलते आत्महत्या जैसी दुखद घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। ठेकेदारों का कहना है कि ऐसे बदतर हालातों में अब अन्याय के खिलाफ एकजुट होना बेहद जरूरी हो गया है।

Advt

6 जुलाई को सुबह 11 बजे हुए इस प्रदर्शन में कोरबा सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में ठेकेदार पहुंचे। ठेकेदारों ने बताया कि भारी बारिश के बावजूद उनके हौसले डगमगाए नहीं और उन्होंने डटकर अपनी आवाज उठाई। हालांकि, पूर्व सूचना दिए जाने के बावजूद विभाग के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) अपने दफ्तर से नदारद मिले और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) मंत्री अरुण साव से भी मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बावजूद, संघ ने विभाग में अपना मांग पत्र (ज्ञापन) सौंप दिया है।

अब जिला स्तर पर मोर्चा खोलने की तैयारी

ठेकेदार संघ ने साफ किया है कि यह आंदोलन ठेकेदारों के अधिकारों की रक्षा, समय पर भुगतान सुनिश्चित करने और विभागीय मनमानी पर रोक लगाने के लिए शुरू किया गया है। राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय प्रदर्शन की सफलता के बाद, अब संघ इस लड़ाई को जिला स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए जल्द ही एक बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Leave a Comment

latest news