Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » धर्म » कोरबा में सजेगा दादी जी का दरबार: 39वां अंतर्राष्ट्रीय मंगल पाठ और भजनोत्सव 27 दिसंबर से, निकलेगी भव्य शोभायात्रा

कोरबा में सजेगा दादी जी का दरबार: 39वां अंतर्राष्ट्रीय मंगल पाठ और भजनोत्सव 27 दिसंबर से, निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Share:

कोरबा 19 दिसंबर |  औद्योगिक नगरी कोरबा में ‘नमो नारायणी समिति’ के तत्वाधान में आगामी 27 और 28 दिसम्बर 2025 को भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। शहर के जश्न रिसोर्ट, राताखार में 39वें अंतर्राष्ट्रीय मंगल पाठ और भव्य भजनोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दो दिवसीय धार्मिक समागम में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में दादी भक्त शिरकत करेंगे।

27 दिसंबर: 601 निशान और 151 कलश के साथ निकलेगी शोभायात्रा

उत्सव का शुभारंभ शनिवार, 27 दिसंबर को सुबह 9 बजे श्री पंचदेव मंदिर (पुराना बस स्टैंड) से होगा। यहाँ से एक विशाल शोभायात्रा और पालकी यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में 601 मनोकामना निशान और 151 कलश आकर्षण का केंद्र रहेंगे। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों—पुराना बस स्टैंड, पावर हाउस रोड और सुनालिया ज्वेलर्स से होते हुए जश्न रिसोर्ट पहुँचेगी।

शाम 4 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें ख्यातिलब्ध गायक तेजस राणा, मनोज शर्मा, प्रियंका गुप्ता और अपर्णा अग्रवाल अपनी सुमधुर आवाज में दादी जी का गुणगान करेंगे।

28 दिसंबर: 3100 महिलाएं एक साथ करेंगी मंगल पाठ

रविवार को कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 3100 महिलाओं द्वारा सामूहिक मंगल पाठ होगा। अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक और मंगल पाठ वाचक केशव सौरभ मधुकर के सानिध्य में संगीतयमय मंगल पाठ का वाचन किया जाएगा। इस दौरान:

  • दादी जी को सवामणि एवं 56 भोग अर्पित किया जाएगा।

  • विभिन्न आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति दी जाएगी।

  • चुनरी समर्पण और 12 महीनों के त्योहारों का प्रतीकात्मक मंचन होगा।

भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था

नमो नारायणी समिति के सदस्य आशीष मोदी ने बताया कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए समिति की ओर से आवास और भोजन की नि:शुल्क एवं उत्तम व्यवस्था की गई है। आयोजन को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Leave a Comment

latest news