Latest News
🎬 विजय बने सीएम तो ‘गॉडफादर’ ने बढ़ाया हाथ: कमल हासन ने मुख्यमंत्री विजय के सामने रखीं 6 बड़ी मांगें! कोटमी सोनार में बड़ी वारदात: सूने मकान से ₹20 लाख के जेवरात और नगदी पार, जांच में जुटी पुलिस साहब की ‘जुबान’ फिसली या कुर्सी? ड्राइवर को ‘मर्यादा’ सिखाने वाले इंजीनियर साहब खुद नपे! राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कांग्रेस में हलचल तेज: संगठन को मजबूत करने बूथ स्तर पर बदली जाएगी रणनीति सात समंदर पार गूंजी महाराष्ट्र की थाप: नीदरलैंड में ढोल-ताशों की गर्जना के साथ हुआ पीएम मोदी का भव्य स्वागत चांदी के आयात पर सरकार की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक; ‘फ्री’ से ‘प्रतिबंधित’ कैटेगरी में डाली कई श्रेणियां
Home » छत्तीसगढ़ » खौफनाक: सुकमा SDOP पर कातिलाना हमला, पीछा कर दंतेवाड़ा में गला रेतने की कोशिश!

खौफनाक: सुकमा SDOP पर कातिलाना हमला, पीछा कर दंतेवाड़ा में गला रेतने  की कोशिश!

Share:

दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ 19 दिसंबर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सुकमा के एसडीओपी (SDOP) तोमेश वर्मा पर दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में जानलेवा हमला हुआ है। हमलावर ने इतनी बेरहमी से वार किया कि अधिकारी के सिर और गले पर गंभीर चोटें आई हैं। लहूलुहान हालत में उन्हें तुरंत दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।

फिल्मी अंदाज में पीछा कर वारदात को दिया अंजाम

पुलिस की शुरुआती जांच में जो खुलासा हुआ है, वह चौंकाने वाला है। बताया जा रहा है कि आरोपी रविशंकर साहू (निवासी दुर्ग) सुकमा से ही एसडीओपी का पीछा कर रहा था। जैसे ही अधिकारी किसी काम से दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र पहुंचे, आरोपी ने मौका पाकर चाकू से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

संदिग्ध महिला के साथ पकड़ा गया आरोपी

वारदात के बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी रविशंकर साहू को गिरफ्तार कर लिया है। वह रजनिशा वर्मा नामक एक महिला के साथ दंतेवाड़ा पहुंचा था। पुलिस ने महिला को भी हिरासत में ले लिया है।

ASP आरके बर्मन के मुताबिक:

“आरोपी और महिला दोनों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। हमला किस मकसद से किया गया और इसके पीछे की असली साजिश क्या है, इसका पता लगाया जा रहा है। तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

Leave a Comment