Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » छत्तीसगढ़ » सीएम विष्णु देव साय ने याद किए पुराने दिन: चना-मुर्रा और भाजपा कार्यकर्ताओं का नाता

सीएम विष्णु देव साय ने याद किए पुराने दिन: चना-मुर्रा और भाजपा कार्यकर्ताओं का नाता

Share:

 

Relation between Chana-Murra and BJP workers ::छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी एक पोस्ट में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चना-मुर्रा के गहरे नाते को याद किया। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यों की व्यस्तता हो या फिर जनसंपर्क के दौरान किसी गांव-खेड़े में दोपहर की भूख का समय, चना-मुर्रा हमेशा कार्यकर्ताओं की ऊर्जा का सच्चा साथी रहा है।

पुराने दिनों की यादें ताजा
सीएम साय ने हाल ही में रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में जीएसटी रिफॉर्म पर आयोजित प्रेस वार्ता के बाद चना-मुर्रा और चाय के साथ पुराने दिनों की यादें ताजा कीं। इस अवसर
पर कैबिनेट मंत्री ओ.पी. चौधरी, सांसद संतोष पांडे,प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, प्रदेश सह-कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी , छ.ग. राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष राम सेवक पैकरा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपककई सहित वरिष्ठ भाजपा नेता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

सीएम साय की इस पोस्ट ने भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच चना-मुर्रा के महत्व को एक बार फिर रेखांकित किया है।

Leave a Comment

latest news