राताखार में गरजा बुलडोजर: कबाड़ कारोबारी ‘बरबट्टी’ के अवैध ठिकानों पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई

कोरबा 21 मई : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राताखार स्थित गणेश मंदिर चौक पर गुरुवार सुबह प्रशासन का कड़ा रुख देखने को मिला। नगर प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए कथित कबाड़ कारोबारी  “बरबट्टी” से जुड़े अवैध मकानों और निर्माणों को ढहाना (ध्वस्त करना) शुरू कर दिया … Read more

कोरबा: 16 मई को लेमरू में जनसमस्या निवारण शिविर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शामिल होने की संभावना

कोरबा 13 मई । जिले के दूरस्थ अंचलों में रहने वाले आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए शासन-प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आगामी 16 मई को कोरबा जिले की लेमरू पंचायत में एक विशाल जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर की सबसे खास … Read more

सुशासन तिहार 2026: कोरबा के इरफ में उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी सचिव ने ग्रामीणों को दिए योजनाओं के लाभ

कोरबा, 06 मई 2026 | छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए आज कोरबा जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत इरफ में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर (सुशासन तिहार) का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी सचिव डॉ. रोहित यादव … Read more

हसदेव आरती से गूँजा सर्वमंगला घाट: संरक्षण और स्वच्छता का लिया गया संकल्प

कोरबा, 03 मई। वैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर 1 मई शुक्रवार को माँ सर्वमंगला मंदिर घाट, कोरबा में एक भव्य दृश्य देखने को मिला। नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा आयोजित ‘भव्य हसदेव आरती’ श्रद्धा, भक्ति और जनसहभागिता के साथ संपन्न हुई। शाम 6 बजे आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सपरिवार … Read more

हरदीबाजार: मिनीमाता और बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और सांसद ज्योत्सना महंत हुए शामिल

हरदीबाजार/कोरबी। पाली विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत जोरहाडबरी स्थित सतनाम प्रेरणा स्थल में ममतामयी मिनीमाता जी की प्रतिमा और कोरबी में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 133वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। Advt मुख्य अतिथियों का संबोधन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के … Read more

जमीन विवाद ने दी खूनी रंजिश को हवा: कोरबा में बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा | 5 अप्रैल, 2026 छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से आपसी रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। जिले के पोड़ी उपरोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेन्हा (छपार पारा) में जमीन बंटवारे के मामूली विवाद में एक बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर … Read more

कोरबा के बाकी मोगरा में धीरेंद्र शास्त्री की कथा: बजरंग बली के आह्वान पर झूमने लगे ‘प्रेत बाधा’ से पीड़ित लोग

कोरबा, छत्तीसगढ़ 31 मार्च 2026 : छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी जिला कोरबा के बाकी मोगरा क्षेत्र में इन दिनों आध्यात्मिक माहौल चरम पर है। बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा यहां आयोजित ‘श्री हनुमंत कथा’ के दौरान आज मंगलवार को एक ऐसा वाक्या घटित हुआ जिसने वहां मौजूद हजारों श्रद्धालुओं को हैरत … Read more

कोरबा: हनुमंत कथा के बीच एक ‘रायपुरिया ‘ की कारस्तानियों से उपजा विवाद, आयोजन की साख पर उठे सवाल

कोरबा। ऊर्जाधानी कोरबा में पहली बार आयोजित हुई पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भव्य हनुमंत कथा अपने उद्देश्यों के साथ-साथ विवादों के घेरे में भी आ गई है। जहाँ एक ओर ‘अपना घर सेवा आश्रम’ द्वारा इस आयोजन के माध्यम से समाज में स्नेह, सेवा और समरसता का माहौल निर्मित करने की सराहनीय पहल की … Read more

निधन: कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी और समाजसेवी जनार्दन शर्मा का 80 वर्ष की आयु में देहावसान

कोरबा। शहर के जाने-माने व्यवसायी, प्रखर शिक्षाविद् और समाजसेवी जनार्दन शर्मा (संचालक: हनुमान हार्डवेयर, पावर हाउस रोड) का आज 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन के समाचार से कोरबा के व्यापारिक जगत और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर व्याप्त है। श्री जनार्दन शर्मा अपनी कर्मठता, सेवाभावी दृष्टिकोण और मिलनसार व्यक्तित्व … Read more

NKH में कैथलैब से हृदय रोगियों को मिला नया जीवन

कोरबा। शहर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल एनकेएच (NKH) में कैथलैब सुविधा शुरू होने से हृदय रोगियों के लिए स्थानीय स्तर पर ही अत्याधुनिक इलाज के रास्ते खुल गए हैं। अब मरीजों को गंभीर स्थिति में बड़े शहरों की ओर भागने की जरूरत नहीं पड़ रही है, जिससे न केवल उनका कीमती समय बच रहा है … Read more