Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » हरदीबाजार: मिनीमाता और बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और सांसद ज्योत्सना महंत हुए शामिल

हरदीबाजार: मिनीमाता और बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और सांसद ज्योत्सना महंत हुए शामिल

Share:

हरदीबाजार/कोरबी। पाली विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत जोरहाडबरी स्थित सतनाम प्रेरणा स्थल में ममतामयी मिनीमाता जी की प्रतिमा और कोरबी में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 133वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ।

Advt


मुख्य अतिथियों का संबोधन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत एवं अकलतरा विधायक राघवेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

  • डॉ. चरणदास महंत: उन्होंने मिनीमाता जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके परिवार पर मिनीमाता जी का अमूल्य आशीर्वाद और योगदान रहा है। उन्होंने समाज की एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि हम सभी बाबा साहेब के संदेशों का पालन कर रहे हैं।

  • सांसद ज्योत्सना महंत: उन्होंने महिलाओं के अधिकारों और देश के प्रति बाबा साहेब के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा, “बाबा साहेब ने अपनी एक कलम से पूरा इतिहास लिख दिया। हमें उनके संदेशों को घर-घर तक पहुँचाना चाहिए।”

  • विधायक राघवेन्द्र सिंह: उन्होंने कहा कि कोयला नगरी कोरबा में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक बाबा साहेब की जयंती को उत्सव की तरह मनाते हैं, वे हर व्यक्ति के दिल में बसे हैं।

आयोजन का उद्देश्य

कार्यक्रम के आयोजक मुकेश कुमार ने बताया कि इस भव्य आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज को एकजुट करना और डॉ. भीमराव अंबेडकर के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाना है।


कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिक

इस गरिमामय अवसर पर क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ जन उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व विधायक कटघोरा: पुरुषोत्तम कंवर , सांसद प्रतिनिधि: हरिश परसाईं ,  प्रदेश कांग्रेस सचिव: तनवीर अहमद , कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष: मनोज चौहान, सुरज महंत , महामंत्री: गोपाल यादव ।अन्य नेतागण: इस्तियाक खान, संतोषी पाटले, प्रभा तंवर, विकास सिंह, गुलशन जायसवाल। ब्लॉक व स्थानीय पदाधिकारी: कौशल श्रीवास (ब्लॉक अध्यक्ष हरदीबाजार), चन्द्रहास राठौर, रामशरण कंवर, सभापति कमलेश कुर्रे, भुवन गहिलवारे। सरपंच गण: नवल किशोर सिंह (सरपंच बुडगन), चन्द्रलेखा सिंह मरकाम (सरपंच जोरहाडबरी), विजय सिंह धनुहार (सरपंच कोरबी)। समाज प्रमुख एवं सदस्य: मनीराम रात्रे, घनश्याम कुर्रे, रमेश कुर्रे, श्यामलाल रात्रे, विदेशी कवर, रामनारायण पटेल, अशोक पाटले, श्रवण कश्यप, द्वारिका यादव, लक्ष्मी बंजारे सहित  कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ जन, महिलाएं और स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा।


।।।

Leave a Comment

latest news