कोरबा। शहर के जाने-माने व्यवसायी, प्रखर शिक्षाविद् और समाजसेवी जनार्दन शर्मा (संचालक: हनुमान हार्डवेयर, पावर हाउस रोड) का आज 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन के समाचार से कोरबा के व्यापारिक जगत और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर व्याप्त है।
श्री जनार्दन शर्मा अपनी कर्मठता, सेवाभावी दृष्टिकोण और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाते थे। वे वर्तमान में सरस्वती शिशु मंदिर, कोरबा जिला के उपाध्यक्ष के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे थे। शिक्षा के विस्तार और समाज कल्याण के कार्यों में वे सदैव अग्रणी भूमिका में रहे।
वे अपने पीछे दो पुत्र, दो पुत्रियां और नाती-पोतों सहित एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर मोती सागर पारा स्थित मुक्तिधाम में संपन्न होगा। उनकी अंतिम यात्रा दोपहर 3:30 बजे उनके निवास स्थान (लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास, दर्री रोड) से प्रारंभ हुई।








