Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » कोरबा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइड्रा ने बाइक को मारी टक्कर, 3 साल की मासूम की मौत, तीन घायल

कोरबा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइड्रा ने बाइक को मारी टक्कर, 3 साल की मासूम की मौत, तीन घायल

Share:

कोरबा 11 सितंबर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक स्थित बांगो थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। एक तेज रफ्तार हाइड्रा वाहन ने बाइक सवार परिवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन साल की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और एक साल का छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, तनेरा गांव के निवासी राम कुमार पोर्ते अपनी पत्नी प्रेम लता, तीन साल की बेटी स्नेहा और एक साल के बेटे इसरुस्तम के साथ बाइक से रावा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे हाइड्रा चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक हाइड्रा के अगले पहिए में फंसकर कुछ दूरी तक घिसटती चली गई। इसी दौरान मासूम स्नेहा पहिए के नीचे आ गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में घायलों को डायल-112 और 108 एंबुलेंस की मदद से पोड़ी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना के बाद हाइड्रा चालक वाहन छोड़कर पास के जंगल की तरफ फरार हो गया। परिजनों का आरोप है कि हादसा चालक के गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात करने की वजह से हुआ। पुलिस ने हाइड्रा वाहन को जब्त कर लिया है और फरार चालक की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Comment

latest news