Latest News
छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़! लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प, मंत्री लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: छत्तीसगढ़ में प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, सीएम साय ने दिए सर्वे के निर्देश छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे के बाद सियासी घमासान: सुधांशु त्रिवेदी बोले— ‘जंगल से नक्सलवाद गया, पर दिल्ली में ‘दिमागी नक्सल’ बाकी’ रात को सोते समय पैरों के तलवों में जलन क्यों होती है? जानिए कारण, राहत के उपाय और कब लें डॉक्टर की सलाह
Home » कोरबा » कोरबा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइड्रा ने बाइक को मारी टक्कर, 3 साल की मासूम की मौत, तीन घायल

कोरबा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइड्रा ने बाइक को मारी टक्कर, 3 साल की मासूम की मौत, तीन घायल

Share:

कोरबा 11 सितंबर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक स्थित बांगो थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। एक तेज रफ्तार हाइड्रा वाहन ने बाइक सवार परिवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन साल की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और एक साल का छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, तनेरा गांव के निवासी राम कुमार पोर्ते अपनी पत्नी प्रेम लता, तीन साल की बेटी स्नेहा और एक साल के बेटे इसरुस्तम के साथ बाइक से रावा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे हाइड्रा चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक हाइड्रा के अगले पहिए में फंसकर कुछ दूरी तक घिसटती चली गई। इसी दौरान मासूम स्नेहा पहिए के नीचे आ गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में घायलों को डायल-112 और 108 एंबुलेंस की मदद से पोड़ी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना के बाद हाइड्रा चालक वाहन छोड़कर पास के जंगल की तरफ फरार हो गया। परिजनों का आरोप है कि हादसा चालक के गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात करने की वजह से हुआ। पुलिस ने हाइड्रा वाहन को जब्त कर लिया है और फरार चालक की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।