Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » स्वास्थ्य » मुस्कुराते हुए अस्पताल से डिस्चार्ज हुई मरीज: 46 वर्षीय महिला को शिवाय हॉस्पिटल में मिली असहनीय दर्द से मुक्ति…

मुस्कुराते हुए अस्पताल से डिस्चार्ज हुई मरीज: 46 वर्षीय महिला को शिवाय हॉस्पिटल में मिली असहनीय दर्द से मुक्ति…

Share:

शिवाय अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने बिना कोई बड़ा चीरा लगाए, आधुनिक दूरबीन (लेप्रोस्कोपिक) विधि से महिला के पेट से 10 से 12 सेंटीमीटर बड़ा और करीब 600 ग्राम वजनी विशाल फाइब्रॉयड (यूटरस) सफलतापूर्वक बाहर निकाला।जिले में बिना चीरे के इस तरह की जटिल लेप्रोस्कोपिक सर्जरी करने वाला पहला अस्पताल बन गया है।

कोरबा 8 सितंबर Shivay Hospital   डेढ़ साल से असहनीय दर्द और अत्यधिक रक्तस्राव से तड़प रही 46 वर्षीय महिला को कोरबा के शिवाय हॉस्पिटल में नया जीवन मिला है। अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने बिना कोई बड़ा चीरा लगाए, आधुनिक दूरबीन (लेप्रोस्कोपिक) विधि से महिला के पेट से 10 से 12 सेंटीमीटर बड़ा और करीब 600 ग्राम वजनी विशाल फाइब्रॉयड (यूटरस) सफलतापूर्वक बाहर निकाला। इस उपलब्धि के साथ शिवाय हॉस्पिटल जिले में बिना चीरे के इस तरह की जटिल लेप्रोस्कोपिक सर्जरी करने वाला पहला अस्पताल बन गया है।

दिन में बदलने पड़ते थे 8 पैड, जिंदगी बन गई थी दुभर

पीड़ित महिला पिछले 18 महीनों से अत्यधिक मासिक रक्तस्राव और बड़े-बड़े थक्कों (क्लॉट्स) की गंभीर समस्या का सामना कर रही थीं। स्थिति इतनी बिगड़ चुकी थी कि उन्हें दिन भर में लगभग 8 पैड बदलने पड़ते थे। इस लगातार दर्द और ब्लीडिंग ने उनके सामान्य जीवन को पूरी तरह ठप कर दिया था।

जांच में सामने आया 18 सप्ताह के गर्भ जितना बड़ा ट्यूमर

पेल्विक अल्ट्रासोनोग्राफी जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि महिला के गर्भाशय में 10 से 12 सेंटीमीटर का एक बेहद बड़ा फाइब्रॉयड था। इस विशाल ट्यूमर के कारण गर्भाशय का आकार बढ़कर लगभग 16 से 18 सप्ताह के गर्भावस्था जितना हो गया था, जिससे ऑपरेशन बेहद जोखिम भरा हो गया था।

डॉ. पूर्णिमा सुरभि की अगुवाई में सफल सर्जरी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ सर्जन डॉ. पूर्णिमा सुरभि और स्त्री रोग विशेषज्ञ (गायनोकोलॉजिस्ट) डॉ. पूजा कुंडू की टीम ने ओपन सर्जरी की बजाय अत्याधुनिक लेप्रोस्कोपिक तकनीक चुनने का फैसला किया।

25 जुलाई 2026 को ‘टोटल लेप्रोस्कोपिक हिस्टरेक्टॉमी’ (TLH) और ‘बाइलेटरल साल्पिंगेक्टॉमी’ प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। इस दौरान लेप्रोस्कोपिक मोर्सेलेशन (Laparoscopic Morcellation) तकनीक के जरिए इतने विशाल ट्यूमर को छोटे टुकड़ों में विभाजित कर सुरक्षित रूप से पेट से बाहर निकाल लिया गया।

मुस्कुराते हुए अस्पताल से डिस्चार्ज हुई मरीज

जटिल सर्जरी के बावजूद मरीज की रिकवरी बेहद तेजी से हुई। पूरी तरह स्वस्थ और स्थिर स्थिति (Hemodynamically Stable) में आने के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डेढ़ साल की भयानक पीड़ा से राहत मिलने पर मरीज और उनके परिजनों ने डॉ. पूर्णिमा सुरभि तथा पूरी मेडिकल टीम के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।

शिवाय हॉस्पिटल में हुआ यह सफल ऑपरेशन कोरबा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के बढ़ते स्तर और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों की उपलब्धता को दर्शाता हैं।

📍

Leave a Comment

latest news