Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » शिक्षा » श्रमिक की बेटी का सपना हुआ सच: रायपुर के प्रतिष्ठित कांगेर वैली स्कूल में चयन, 12वीं तक मिलेगी मुफ़्त शिक्षा

श्रमिक की बेटी का सपना हुआ सच: रायपुर के प्रतिष्ठित कांगेर वैली स्कूल में चयन, 12वीं तक मिलेगी मुफ़्त शिक्षा

Share:

रायपुर 8 सितंबर  Atal Utkrisht Shiksha Yojana। छत्तीसगढ़ सरकार की पहल पर संचालित ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ गरीब और श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को नए पंख लगा रही है। इसी योजना की बदौलत महासमुंद जिले के छोटे से गांव फुलवारी की रहने वाली प्रियांशी यादव का चयन राजधानी रायपुर के नामचीन ‘कांगेर वैली स्कूल’ में हुआ है। प्रियांशी अब कक्षा 6वीं से लेकर 12वीं तक इस प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालय में बिल्कुल निःशुल्क पढ़ाई करेगी।

प्रियांशी के पिता श्री पूनम कुमार यादव, जो कि पेशे से निर्माण श्रमिक हैं, अपनी बेटी की इस सफलता और शासन के सहयोग से भावुक हैं। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनकी बेटी इतने बड़े और महंगे स्कूल में पढ़ाई कर पाएगी। उन्होंने इस कल्याणकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और राज्य सरकार का आभार जताया।

क्या है अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना?

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए यह योजना चलाई जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई से वंचित रहने वाले होनहार बच्चों को राज्य के श्रेष्ठ निजी आवासीय स्कूलों में कक्षा 6वीं में प्रवेश दिलाना है, जहाँ उन्हें कक्षा 12वीं तक गुणवत्तापूर्ण, निःशुल्क और आवासीय शिक्षा प्रदान की जाती हैं।

Leave a Comment

latest news