Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » राजनीति » सड़क, जलभराव और सफाई के मुद्दे पर भड़की युवा कांग्रेस: कोरबा में बैरिकेड्स तोड़ नगर निगम घेरने पहुंचे कार्यकर्ता, पुलिस से धक्का-मुक्की

सड़क, जलभराव और सफाई के मुद्दे पर भड़की युवा कांग्रेस: कोरबा में बैरिकेड्स तोड़ नगर निगम घेरने पहुंचे कार्यकर्ता, पुलिस से धक्का-मुक्की

Share:

 युवा कांग्रेस की नगर निगम को चेतावनी— “खराब सड़क से हादसा हुआ तो वसूला जाएगा मुआवजा”

कोरबा 27 अगस्त । नगर निगम क्षेत्र में बदहाल सड़कों, जलभराव, नालियों की समस्या और चरमराती साफ-सफाई जैसी जनसमस्याओं को लेकर लोकसभा युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्याम नारायण सोनी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को आम आदमी पार्टी ने भी अपना समर्थन दिया।

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक कोसाबाड़ी में एकत्रित होकर नगर निगम कार्यालय की ओर बढ़े। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा रास्ते में बैरिकेडिंग की गई थी, जहां युवा कांग्रेस व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पुलिस बल के बीच तीखी रस्साकशी देखने को मिली।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए श्याम नारायण सोनी ने नगर निगम प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के प्रति घोर उदासीनता बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अच्छी सड़कें, सुदृढ़ नाली व्यवस्था, जलभराव से राहत और नियमित साफ-सफाई नागरिकों का मौलिक अधिकार है। निगम विभिन्न मदों में जनता से टैक्स वसूलता है, इसलिए बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

सोनी ने चेतावनी दी कि खराब सड़कों के कारण यदि किसी नागरिक की दुर्घटना में मृत्यु होती है, तो नियमानुसार नगर निगम से मुआवजे की मांग की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क, नाली, जलभराव और सफाई व्यवस्था के स्थायी समाधान तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शामिल रहे: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर अभय तिवारी, प्रदेश युवा कांग्रेस महामंत्री शहजाद आलम, बाकी मोगरा नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास, एनएसयूआई शहर अध्यक्ष दीपक कुमार वर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष मनमोहन राठौर, आनंद सिंह, लहन सिंह, राहुल साहू, आजाद बक्स, नियाज खान, सोमराज, पूर्व पार्षद सीताराम चौहान, अंकित श्रीवास्तव, अदनान मेमन, शैलेंद्र कुर्रे, संजय कुमार, दीपक दास महंत, प्रहलाद साहू, अविनाश केसरवानी, मोनू ठाकुर, दिवाकर राजपूत, मयंक अग्रवाल, अनिकेत यादव, संजय पटेल, प्रियांशु सिंह, आकाश राज, पंकज सोनी, जितेंद्र राठौर, रवि कुमार सोनी, दीपचंद केसरवानी, अनिल खूंटे, मोहम्मद अजहरूद्दीन, रिहान, मोहम्मद इमरान, शिवनंदन कुजूर, विनोद उरे, रमेश दास महंत, योगेश अग्रवाल, नौशाद खान, द्वारिका देवांगन, दीपेश यादव, कमलेश प्रजापति, सलमान कुरैशी, यशवर्धन, दिलेश्वर यादव, रजनी पटेल, निखिल सूर्यवंशी, अल्तमस खान, साजिद खान, जुनैद, समीर खान, मुकेश पटेल, अभिषेक कंवर, नफीस मेमन, बंटी श्रीवास, ग्रेडिंग ग्वालियर, बाबा अजीज, कुलदीप राठौर, उत्तम प्रजापति, सलीम खान, मितेश साहू, राहुल साह, नाटू और विनय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।

📍

Leave a Comment

latest news