Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » Uncategorized » कोरबा में वृहद स्तर पर जारी है साइबर जागृति अभियान, पुलिस ने बैंक और शैक्षणिक संस्थानों में नागरिकों को किया जागरूक

कोरबा में वृहद स्तर पर जारी है साइबर जागृति अभियान, पुलिस ने बैंक और शैक्षणिक संस्थानों में नागरिकों को किया जागरूक

Share:

कोरबा 25 अगस्त। जिला पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले के निर्देशन में कोरबा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में ‘साइबर जागृति अभियान’ लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के दूसरे सप्ताह में जिले की विभिन्न वित्तीय संस्थाओं, औद्योगिक क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थानों एवं शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को बढ़ते साइबर अपराधों से सुरक्षित रखना है।

इस अभियान के तहत कलेक्टोरेट सभागार में विभिन्न बैंकों के अधिकारियों की जिलास्तरीय बैठक भी संपन्न हुई। इसके साथ ही थाना कोतवाली, बालको, दर्री, दीपका, बांकीमोंगरा, सिविल लाइन, पाली, बांगो, रजगामार, चैतमा और महिला थाना की पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया।

  • जागरूकता कार्यक्रम के प्रमुख केंद्र: कटघोरा SBI, दीपका यूको बैंक, टी.पी. नगर PNB, पुराना बस स्टैंड SBI, करतला SBI, उरगा SBI व ग्रामीण बैंक, बालको ICICI व ग्रामीण बैंक, पसान SBI कियोस्क, दर्री व हरदीबाजार छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक। इसके अतिरिक्त लमना उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बांगो) तथा शासकीय विद्यालय गोपालपुर (दर्री) में भी विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किए गए।

  • प्रमुख सुरक्षा निर्देश: पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों को UPI फ्रॉड, OTP, UPI PIN, बैंकिंग पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने की सलाह दी। साथ ही अनजान लिंक पर क्लिक करने, संदिग्ध APK फाइल डाउनलोड करने, फर्जी कॉल और फर्जी वेबसाइट से सतर्क रहने की हिदायत दी।

कोरबा पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है, तो घबराने की बजाय तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर की गई शिकायत से ठगी की गई राशि को होल्ड कराने में मदद मिलती है।

Leave a Comment

latest news