Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » Uncategorized » दर्राभाठा चोरी मामला: सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई लाखों की चोरी, आरोपी और सहयोगी महिला गिरफ्तार

दर्राभाठा चोरी मामला: सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई लाखों की चोरी, आरोपी और सहयोगी महिला गिरफ्तार

Share:

बिलासपुर (छत्तीसगढ़) 25 अगस्त। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम दर्राभाठा में दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गए 100 प्रतिशत सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए हैं। घटना में शामिल मुख्य आरोपी और चोरी का माल छिपाने में उसकी मदद करने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

खेत गई थी पत्नी, सूना मकान पाकर तोड़ा ताला जानकारी के मुताबिक, प्रार्थी सनत कुमार रात्रे 24 अगस्त की सुबह अपने काम पर एनटीपीसी गए थे। उनकी पत्नी सुबह करीब 8:30 बजे घर पर ताला लगाकर खेत चली गईं। दोपहर लगभग 11:45 बजे जब वह वापस लौटीं, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर आलमारी का लॉकर खुला था, जिसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और 10,000 रुपये नगद गायब थे। प्रार्थी की शिकायत पर सीपत थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुराने शातिर पर मुखबिर की सूचना से पड़ा छापा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सीपत पुलिस ने त्वरित टीम गठित की। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गांव का ही दिनेश सोनवानी घटना के समय प्रार्थी के घर के आसपास देखा गया था। दिनेश का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि वह पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।

संदेही दिनेश को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि परिवार के बाहर जाते ही उसने ताला तोड़ा और आलमारी से सारे कीमती आभूषण व नगदी पार कर दिए।

महिला साथी के पास छिपाया था माल पकड़े जाने के डर से आरोपी दिनेश ने चोरी के सारे गहने अपनी महिला साथी सनिता कौसले को छिपाने के लिए दे दिए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर 7.66 ग्राम सोने के जेवर और 361 ग्राम चांदी के आभूषण शत-प्रतिशत बरामद कर लिए हैं।

गिरफ्तार आरोपी:

  • दिनेश सोनवानी (उम्र 31 वर्ष), निवासी- दर्राभाठा, थाना सीपत, बिलासपुर

  • सनिता कौसले (उम्र 37 वर्ष), निवासी- रामा केयर अस्पताल के पास, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर

Leave a Comment

latest news